मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

Updated:
विज्ञापन

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Asia Richest Billionaire Rankings List 2026: एशिया के रईसों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर! गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है. जानिए दोनों की नेटवर्थ.

विज्ञापन

Asia Richest Billionaire Rankings List 2026: शेयर बाजार में अदाणी ग्रुप के शेयरों की उड़ान ने गौतम अदाणी को एक बार फिर एशिया के अमीरों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंचा दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

कौन, कहां खड़ा है?

नामएशिया रैंकग्लोबल रैंकनेटवर्थ (करीब)
गौतम अदाणी119$92.6 अरब (₹8.59 लाख करोड़)
मुकेश अंबानी220$90.8 अरब (₹8.42 लाख करोड़)

कैसे पलटी बाजी?

इस साल यानी 2026 की शुरुआत से ही दोनों दिग्गजों की संपत्ति में अलग ट्रेंड देखने को मिला है:

  • अदाणी का इजाफा: इस साल अडाणी की संपत्ति $8.1 अरब बढ़ी है. सिर्फ एक दिन में ही उन्होंने अपनी वेल्थ में ₹33 हजार करोड़ से ज्यादा जोड़ लिए.
  • अंबानी की गिरावट: मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल $16.9 अरब की कमी आई है, जिसका मुख्य कारण रिलायंस के शेयरों में उतार-चढ़ाव रहा.

एशिया के टॉप-5 रईस

भारत का दबदबा एशिया के बाजार पर साफ दिख रहा है. टॉप-5 में पहले दो स्थानों पर भारतीय काबिज हैं:

  • गौतम अदाणी (भारत) – ₹8.59 लाख करोड़
  • मुकेश अंबानी (भारत) – ₹8.42 लाख करोड़
  • झोंग शानशान (चीन) – ₹5.79 लाख करोड़
  • कॉलिन हुआंग (चीन) – ₹4.75 लाख करोड़
  • मा हुआतेंग (चीन) – ₹4.50 लाख करोड़

दुनिया में कौन है नंबर-1

ग्लोबल लिस्ट की बात करें तो इलॉन मस्क $656 अरब की भारी-भरकम नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. उनके बाद लैरी पेज और जेफ बेजोस का नंबर आता है. दिलचस्प बात यह है कि इस साल बर्नार्ड अर्नाल्ट और बिल गेट्स जैसे दिग्गजों को भी संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा है.

Also Read: 1 अप्रैल से बदलेंगे अंडा बिक्री के नियम, यूपी में हर अंडे पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola