पेट्रोल-डीजल के 1 जून के दाम जारी, जानिए आपके शहर का क्या है हाल 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 01 Jun 2026 8:11 AM

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 1 June 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 1 June 2026: 1 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना समेत जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 1 June 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देश में फ्यूल के दाम मई 2022 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. आज यानी 1 जून को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव बिक रहा है. 

क्या हैं आज पेट्रोल के दाम?

देश के मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. मुंबई में आज पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 111.18 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि दिल्ली में यह 102.12 रुपये पर स्थिर है. वहीं, चेन्नई और नोएडा जैसे शहरों में आज मामूली बढ़त दर्ज की गई है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (₹)आज का रेट (₹)बदलाव (₹)
नोएडा₹101.92₹102.12+0.20
लखनऊ₹102.04₹101.89-0.15
पटना₹113.65₹113.46-0.19
भागलपुर₹114.78₹114.14-0.64
दरभंगा₹114.01₹114.07+0.06
गया₹114.32₹114.43+0.11
मुजफ्फरपुर₹114.16₹114.18+0.02
देवघर₹104.99₹104.990.00
धनबाद₹105.48₹105.64+0.16
जमशेदपुर ₹105.22₹105.220.00
रांची₹105.26₹105.260.00
नई दिल्ली₹102.12₹102.120.00
कोलकाता₹113.47₹113.470.00
मुंबई₹111.21₹111.18-0.03
चेन्नई₹107.76₹107.84+0.08
गुरुग्राम₹102.84₹102.77-0.07
बेंगलुरु₹110.93₹110.53-0.40
भोपाल₹114.45₹114.450.00

डीजल की क्या है स्थिति?

डीजल की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज दाम पूरी तरह स्थिर हैं. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये और दिल्ली में 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. हालांकि, बेंगलुरु और पटना जैसी जगहों पर आज डीजल के दामों में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिली है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (₹)आज का रेट (₹)बदलाव (₹)
नोएडा₹95.37₹95.56+0.19
लखनऊ₹95.53₹95.36-0.17
पटना₹99.65₹99.47-0.18
भागलपुर₹100.68₹100.08-0.60
दरभंगा₹99.97₹100.02+0.05
गया₹100.27₹100.38+0.11
मुजफ्फरपुर₹100.11₹100.13+0.02
देवघर₹100.21₹100.210.00
धनबाद₹100.66₹100.79+0.13
जमशेदपुर ₹100.42₹100.420.00
रांची₹100.49₹100.490.00
नई दिल्ली₹95.20₹95.200.00
कोलकाता₹99.82₹99.820.00
मुंबई₹97.83₹97.830.00
चेन्नई₹99.55₹99.65+0.10
गुरुग्राम₹95.51₹95.44-0.07
बेंगलुरु₹98.80₹98.47-0.33
भोपाल₹99.55₹99.550.00

ये भी पढ़ें: कहीं आफत, कहीं राहत, जानें 31 मई को पेट्रोल-डीजल के ताजा अपडेट 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola