Flight Tickets: 31 अगस्त से हट जाएगा एयरफेयर कैप; टिकट महंगे होंगे या सस्ते? जानें

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को बड़ी राहत दी है. घरेलू हवाई किराये पर लगायी गयी सीमा लगभग 27 महीने के अंतराल के बाद 31 अगस्त से हटा दी जायेंगी.
Domestic Airfare Caps Removed From Aug 31: मोदी सरकार की ओर से कोरोना काल में हवाई किराये की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय की थी. लगभग 27 महीनों के बाद इसी 31 अगस्त को यह पाबंदी हटाये जाने का फैसला किया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि 1 सितंबर से सभी एयरलाइन कंपनियां अपनी मर्जी से किराया तय कर सकेंगी.
केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को बड़ी राहत दी है. घरेलू हवाई किराये पर लगायी गयी सीमा लगभग 27 महीने के अंतराल के बाद 31 अगस्त से हटा दी जायेंगी. केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
Also Read: IndiGo Sweet 16 Anniversary Sale: इंडिगो लायी सस्ते हवाई सफर का जबरदस्त ऑफर, देखें रूट्स और फेयर की डीटेल
उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, हवाई किराये की सीमा को हटाने का फैसला दैनिक मांग और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद लिया गया है, स्थिरता आने लगी है और हमें भरोसा है कि यह क्षेत्र निकट भविष्य में घरेलू यातायात में वृद्धि के लिए तैयार है.
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण रिकॉर्ड तक पहुंचने के बाद एटीएफ की कीमतें पिछले कुछ हफ्तों के दौरान नीचे आयी हैं. दिल्ली में एटीएफ की कीमत एक अगस्त को 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो पिछले महीने की तुलना में करीब 14 फीसदी कम है. कोविड- 19 महामारी के कारण 25 मई, 2020 को उड़ान की अवधि के आधार पर घरेलू हवाई किराये पर निचली व ऊपरी सीमा लगा दी थी.
कोरोनोवायरस महामारी के दौरान लगभग सभी क्षेत्रों की हालत खस्ता हो गई थी. लॉकडाउन के चलते रेलवे और उड्डयन क्षेत्र को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. इस महामारी ने विदेशी विमान से लेकर घरेलू हवाई सेवा तक के बंद हो जाने से देश के उड्डयन क्षेत्र को लगभग तबाह कर दिया था. लेकिन अब यह क्षेत्र रिकवरी कर रहा है और खासकर हवाई यात्रियों की संख्या के मामले में तेजी आयी है. धीरे-धीरे विमान कंपनियां भी इस नुकसान से उबर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




