ePaper

Indian Railway/IRCTC: ट्रेनों में मिलेगा मनपसंद खाना, WhatsApp के जरिए पैंसजर्स कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर

Updated at : 29 Aug 2022 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway/IRCTC: ट्रेनों में मिलेगा मनपसंद खाना, WhatsApp के जरिए पैंसजर्स कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर

Indian Railway/IRCTC: अगर आप भारतीय रेलवे में सफर कर रहे हैं तो आपकी यात्रा अब और भी मजेदार होने वाली, क्योंकि इंडियन रेलवे में अब आप अपनी पसंद का खाना आर्डर कर सकते हैं. दरअसल रेलवे की ओर से आईआरसीटीसी फूड डिलीवरी को लेकर Jio Hapik के साथ साझेदारी की है.

विज्ञापन
undefined

यात्री ट्रेन में अपने सफर के दौरान अब व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का उपयोग कर ट्रेन में अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं. यह सेवा यात्रियों को किसी भी आगामी स्टेशन पर अपना भोजन पहुंचाने की सुविधा प्रदान करती है.

undefined

चैटबॉट का उपयोग कर यात्री अपने खाने का रीयल-टाइम अपडेट भी देख सकते हैं. हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने पीएनआर नंबर का उपयोग करना होगा.

undefined

अपना खाना ऑर्डर करने के लिए यात्रियों को अपने व्हाट्सएप नंबर का उपयोग करके 704 206 2070 पर जूप व्हाट्सएप चैटबॉट को टेक्स्ट करना होगा.

undefined

जूप चैटबॉट आपको ऐप के भीतर से एक रेस्तरां चुनने के साथ-साथ अपना खाना ऑर्डर करने और भुगतान करने की प्रक्रिया बेहद आसान है.

undefined

जूप चैटबॉट में आप कुछ रेस्टोरेंट्स के ऑप्शन भी देख सकते हैं. आप जिस रेस्टोरेंट से चाहे आर्डर दे सकते हैं.

undefined

आज ऑप्शन में जिस स्टेशन का चुनाव करेंगे, जूप ऐप के जरिये किया गया आर्डर आपको मिल जाएगा.

undefined

यह सेवा अभी विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल, पीटी , दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन और 100 से अधिक ए 1, ए और बी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola