ePaper

15,000 रुपए की सैलरी पर कितनी बनेगी पेंशन? यहां समझें पूरा गणित

Updated at : 16 Feb 2026 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
EPF Pension Calculation

EPF Pension Calculation

EPF Pension Calculation: प्राइवेट सेक्टर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए EPFO उनकी सबसे बड़ी भविष्य निधि है. क्या आप जानते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई का एक हिस्सा सीधे EPS खाते में जमा होता है? आइए, रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मंथली इनकम का वह जादुई गणित और नियम समझते हैं.

विज्ञापन

EPF Pension Calculation: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए पीएफ (PF) सिर्फ बचत नहीं, बल्कि बुढ़ापे की लाठी है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर रिटायरमेंट के बाद उनके हाथ में हर महीने कितने रुपये आएंगे? अगर आप भी अपनी पेंशन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो EPFO का यह सीधा गणित आपके बहुत काम आने वाला है.

10 साल की सर्विस है गोल्डन रूल

EPFO के नियमों के मुताबिक, हर कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12% हिस्सा पीएफ खाते में जाता है. नियोक्ता (कंपनी) के 12% योगदान में से 8.33% हिस्सा सीधे पेंशन फंड (EPS) में जमा होता है. पेंशन का हकदार बनने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आपकी नौकरी कम से कम 10 साल की होनी चाहिए. नियम के अनुसार 58 साल की उम्र के बाद आपको मंथली पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है.

पेंशन का सुपर फॉर्मूला क्या है?

आपकी पेंशन कितनी बनेगी, यह पूरी तरह आपकी सर्विस के सालों और आपकी आखिरी 5 साल की औसत सैलरी पर निर्भर करता है. EPFO इसके लिए एक खास फॉर्मूले का इस्तेमाल करता है

पेंशन = (पिछले 60 महीनों की औसत सैलरी × नौकरी के कुल साल) / 70

15,000 रुपए की सैलरी पर कितनी पेंशन?

इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं. अगर आपकी पेंशन के लिए तय सैलरी 15,000 रुपए है और आपने 10 साल तक कंट्रीब्यूशन दिया है, तो आपकी पेंशन करीब 2,143 रुपए महीना होगी. वहीं, अगर आपकी सर्विस 25 साल की है, तो यही पेंशन बढ़कर लगभग 5,357 रुपए हो जाएगी. यानी आप जितनी लंबी पारी खेलेंगे, रिटायरमेंट के बाद आपकी जेब उतनी ही भारी रहेगी.

Also Read: 5,000 रुपए महीना पेंशन और टैक्स में छूट, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola