कितनी दौलत के मालिक हैं यूट्यूबर एल्विश यादव, यूट्यूब चैनल से कितनी होती है कमाई

Updated:
विज्ञापन

Elvish Yadav Net Worth

Elvish Yadav Net Worth: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव की कुल संपत्ति 12.5 करोड़ से 137 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. उनके दो यूट्यूब चैनलों से हर महीने 8-40 लाख रुपये तक की कमाई होती है. ब्रांड डील, प्रमोशन और खुद के स्ट्रीटवेयर ब्रांड “सिस्टम क्लोदिंग” से भी मोटी आमदनी होती है. एल्विश के पास 14 करोड़ का घर, दुबई में डुप्लेक्स और पोर्श, मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जरी कारें हैं, जो उनकी दौलत का प्रतीक हैं.

विज्ञापन

Elvish Yadav Net Worth: बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता करोड़पति यूट्यूबर एल्विश यादव किसी न किसी मुद्दे पर हमेशा चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर कभी उनकी कारों की चर्चा जोर पकड़ लेती है, तो कभी बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़कर चर्चाएं होने लगती हैं. इन सबके बीच उनकी संपत्ति और यूट्यूब से होने वाली कमाई की जानकारी हासिल करने के प्रति लोगों में उत्सुकता अधिक रहती है. आइए, जानते हैं कि करोड़प���ि यूट्यूबर एल्विश यादव कितनी दौलत के मालिक हैं और उनके पास कारों का कलेक्शन कितना है?

विज्ञापन

एल्विश यादव के पास कितनी है दौलत

टाइम्स नाए न्यूज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश यादव की दौलत के बारे में विभिन्न स्रोतों से अलग-अलग अनुमान मिलते हैं. 2025 तक एल्विश यादव की अनुमानित दौलत 12.5 करोड़ रुपये से लेकर 137 करोड़ रुपये तक हो सकती है. एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी कुल संपत्ति 12.5 करोड़ रुपये यानी करीब 1.5 मिलियन डॉलर है. वहीं, नेटवर्थ ज्ञान डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी दौलत 137 करोड़ यानी 16.1 मिलियन डॉलर तक हो सकती है.

यूट्यूब से कितनी होती है कमाई

एल्विश यादव के दो प्रमुख यूट्यूब चैनल “एल्विश यादव” और “एल्विश यादव व्लॉग्स” हैं. इनमें से एल्विश यादव नामक चैनल के करीब 15.5 मिलियन और एल्विश यादव व्लॉग्स के 4.91 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. यही दोनों यूट्यूब चैनल्स उनकी कमाई के प्रमुख साधन हैं. इन दोनों चैनलों से उनकी हर महीने करीब 8-40 लाख रुपये और सालाना करीब 2-6 करोड़ रुपये तक की कमाई होने के अनुमान है.

ब्रांडिंग से होने वाली कमाई

इसके अलावा, एल्विश यादव की कमाई ब्रांड डील और स्पॉन्सरशिप से भी होती है. वे इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई करते हैं. एल्विश यादव का खुद का स्ट्रीटवेयर ब्रांड “सिस्टम क्लोदिंग” भी है, जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है. बिग बॉस ओटीटी-2 से उन्हें 15-25 लाख रुपये की कमाई हुई, जिसमें 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है.

इसे भी पढ़ें: अगस्त में रेपो रेट में होगी कटौती या नहीं? वेट एंड वाच मोड में आरबीआई

एल्विश यादव का आलीशान घर और कार कलेक्शन

एल्विश यादव गुरुग्राम में 14 करोड़ रुपये के एक आलीशान 16 बीएचके घर में रहते हैं और दुबई में 8 करोड़ रुपये का एक डुप्लेक्स भी है. उनके पास पोर्श 718 बॉक्सस्टर (1.46 करोड़ रुपये), मर्सिडीज जी-वैगन (2.22 करोड़ रुपये), ऑडी (1 करोड़ रुपये), टोयोटा फॉर्च्यूनर (42 लाख रुपये), और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (2.25 लाख रुपये) जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.

इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में आएगी नौकरियों की बाढ़, 2.16 लाख लोगों मिल सकती है जॉब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola