IRCTC: ट्रेनों में सफर के दौरान मिलेगा दुर्गा पूजा स्पेशल मेन्यू, व्रत वाले यात्रियों के लिए खास स्टार्टर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2022 6:24 PM
Indian Railways: इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर रेल यात्रियों को लजीज बंगाली पकवानों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा. यहीं नहीं आईआरसीटीसी चलती ट्रेनों में विशेष दुर्गा पूजा व्यंजनों को भी उपलब्ध कराएगा. यानी यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक से बढ़कर एक बंगाली पकवानों को चखने का मौका मिलेगा.
Indian Railways: इस दुर्गा पूजा हर तरफ ऑफर्स की भरमार दिखाई दे रही है. ऐसे में भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों को खास तोहफा देने की तैयारी में जुटा है. जी हां, इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर रेल यात्रियों को पहली बार पूर्वी क्षेत्र की यात्रा के दौरान लजीज बंगाली पकवानों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा. यहीं नहीं आईआरसीटीसी चलती ट्रेनों में विशेष दुर्गा पूजा व्यंजनों को भी उपलब्ध कराएगा. यानी यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक से बढ़कर एक बंगाली पकवानों को चखने का मौका मिलेगा.
400 स्टेशनों पर मिलेगी यह सुविधा: रेलवे अधिकारियों के कहा है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल स्टेशनों के साथ-साथ झारखंड के जसीडीह जंक्शन से गुजरने वाली करीब 70 ट्रेनों में ये खास व्यंजन उपलब्ध होंगे. इन स्टेशनों पर आईआरसीटीसी की ई-खानपान सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में यात्री 1323 पर फोन कॉल कर अपना ऑर्डर दे सकते हैं. रेलवे आपकी सीट पर आपके पसंदीदा व्यंजन पहुंचा देगा.
बीते साल रेलवे दे रहा था स्पेशल नवरात्रि थाली: गौरतलब है कि हर साल रेलवे अपने यात्रियों को दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर खास सौगात देता है. बीते साल रेलवे की ओर से ‘व्रत नवरात्रि’ स्पेशल थालियों की शुरुआत की गई थी. वहीं, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी नवरात्रि के दौरान यात्रियों को उनके यात्रा मार्ग पर बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन परोसा जाएगा. उनके अनुसार इसके लिए यात्रियों को 1323 पर फोन कर ऑर्डर देना होगा और आईआरसीटीसी 400 स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान करेगा.
व्रत करने वाले यात्रियों को मिलेगा स्पेशल स्टार्टर: भारतीय रेलवे की ओर से व्रत करने वाले यात्रियों के लिए भी की तरह के खास मेन्यू है. यात्रियों को स्टार्टर में आलू चॉप और साबूदाना टिक्की दी जाएगी. वही मेन कोर्स में साबूदाना खिचड़ी और पराठे के साथ-साथ पनीर मखमली भी शामिल होगा. इसके अलावा कोफ्ता करी, साबूदाना से बनी खिचड़ी वाली स्पेशल नवरात्रि थाली भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस बार की पूजा व्यंजन सूची में पूरी-पुलाव, आलू पोश्तो जैसे विशिष्ट बंगाली व्यंजन वाली मटन थाली, चिकन एवं मछली थालियां भी शामिल हैं. उनके अनुसार अन्य व्यंजनों में फिश फ्राई (तली हुई मछली), कोलकाता बिरयानी, रसगुल्ला आदि शामिल हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आईआरसीटीसी की व्यंजन सूची में 99 रुपये प्रारंभिक मूल्य होगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










