डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को चुना नया ‘फेड चीफ’, अमेरिकी बाजार और अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर ?
Fedral Chief Kevin Warsh
Fedral Chief : ट्रंप ने केविन वॉर्श की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, “मैं केविन को लंबे समय से जानता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि वह इतिहास के सबसे महान फेड चेयरमैन साबित होंगे.” ट्रंप ने उनके व्यक्तित्व को ‘सेंट्रल कास्टिंग’ (यानी इस पद के लिए बिल्कुल सटीक दिखने वाला व्यक्ति) बताया और कहा कि वह कभी निराश नहीं करेंगे.
Fedral Chief: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फेडरल रिजर्व (U.S. Federal Reserve) के पूर्व गवर्नर केविन वॉर्श (Kevin Warsh) को केंद्रीय बैंक का नया चेयरमैन नामित किया है. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर इसकी घोषणा करते हुए उन्हें “बेहतरीन” पसंद बताया.
“सेंट्रल कास्टिंग” और ट्रंप का भरोसा
ट्रंप ने केविन वॉर्श की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, “मैं केविन को लंबे समय से जानता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि वह इतिहास के सबसे महान फेड चेयरमैन साबित होंगे.” ट्रंप ने उनके व्यक्तित्व को ‘सेंट्रल कास्टिंग’ (यानी इस पद के लिए बिल्कुल सटीक दिखने वाला व्यक्ति) बताया और कहा कि वह कभी निराश नहीं करेंगे.
गिरते बाजार को मिला सहारा
जैसे ही केविन वॉर्श के नाम का ऐलान हुआ, अमेरिकी शेयर बाजार (Wall Street) में गिरावट थोड़ी थम गई. डाओ फ्यूचर्स (Dow E-minis) और S&P 500 जो सुबह काफी नीचे ट्रेड कर रहे थे, उनमें कुछ सुधार देखा गया. निवेशकों के बीच वॉर्श को एक ‘उदार’ (Moderate) चेहरे के रूप में देखा जा रहा है, जो बहुत ज्यादा रेडिकल फैसले नहीं लेते.
कौन हैं केविन वॉर्श?
केविन वॉर्श एक वकील हैं और वर्तमान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूशन में इकोनॉमिक्स के फेलो हैं. वह पहले भी फेडरल रिजर्व के गवर्नर रह चुके हैं. ट्रंप उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वॉर्श ने अक्सर फेड की आलोचना की है और ब्याज दरों में कटौती का समर्थन किया है.
फेड में बड़े बदलाव की तैयारी
केविन वॉर्श की सोच पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम से थोड़ी अलग है.
- ब्याज दरों में कटौती: वह मानते हैं कि राष्ट्रपति का फेड पर ब्याज दरें घटाने के लिए दबाव डालना सही है.
- AI और प्रोडक्टिविटी: उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से जो ग्रोथ आ रही है, फेड उसे समझने में गलती कर रहा है.
- बैलेंस शीट और रेगुलेशन: वह फेड के बैलेंस शीट को छोटा करने और बैंकों पर लगे कड़े नियमों में ढील देने के पक्षधर हैं.
ट्रंप की ‘फेड’ पर पकड़ बनाने की कोशिश
यह नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ट्रंप लगातार फेडरल रिजर्व पर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं. वह मौजूदा चेयरमैन जेरोम पॉवेल के कार्यकाल से खुश नहीं थे क्योंकि उन्होंने ब्याज दरें तेजी से नहीं घटाईं. अब केविन वॉर्श के जरिए ट्रंप अपनी आर्थिक नीतियों को सीधे लागू करवाना चाहते हैं.
राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जाने के बाद, अब केविन वॉर्श के नाम पर अमेरिकी सीनेट (U.S. Senate) की मुहर लगना जरूरी है. अगर सीनेट उन्हें कन्फर्म कर देती है, तो वह आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक की कमान संभालेंगे.
Also Read: शहरों की किचकिच होगी खत्म ! आनंद महिंद्रा ने बताया कैसे इकोनॉमिक सर्वे बदलेगा शहरों की तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए