Stay Home : इनकम टैक्स भरने के लिए न हों बेहद चिंतित, 31 मार्च से आगे बढ़ायी जा सकती है डेडलाइन

Updated at : 23 Mar 2020 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
income tax

income tax

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए अगर आप अपने-अपने घरों में दुबके (Stay in Home) हुए हैं और आपको अपने आयकर रिटर्न भरने की चिंता सता रही है, तो आप कतई चिंतित न हों और न ही घर से बाहर निकलने के बारे में विचार करें. आप घर में ही दुबके (Stay in Home) रहें.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए अगर आप अपने-अपने घरों में दुबके (Stay Home) हुए हैं और आपको अपने आयकर रिटर्न भरने की चिंता सता रही है, तो आप कतई चिंतित न हों और न ही घर से बाहर निकलने के बारे में विचार करें. आप अपने घर में ही अपने परिवार और बाल-बच्चों के साथ बैठें (Stay Home). राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी घर से ही काम (Work from Home) कर रहे हैं. आयकर रिटर्न और टैक्स संबंधी तमाम महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की जितनी चिंता आपको है, उससे कहीं अधिक उन्हें भी है. अगर आपको आखिरी तारीख की चिंता है, तो उन्हें भी है. उन्होंने आयकर और कर संबंधी महत्वपूर्ण कामों को पूर करने की अंतिम तारीख 31 मार्च से आगे बढ़ाने के लिए सरकार पर जोर डालना शुरू कर दिया है.

राजस्व सेवा के अखिल भारतीय अधिकारी संघ ने सभी आयकर अधिकारियों से कोरोना वायरस के मद्देनजर कार्मिक विभाग की ओर से जारी ड्यूटी और सावधानी संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने और घर से काम करने को कहा है, जिसमें संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोगों से सामाजिक स्तर पर दूरी खने की सलाह दी है.

संगठन ने कहा है कि बाहर काम करने वाले अधिकारियों ने कार्यालय जाने को लेकर अपनी वैध चिंता जाहिर की है. आयकर विभाग इस मामले में कानूनी समय सीमा और निर्धारित तिथियों को आगे बढ़ाये जाने को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रख रहा है. भारतीय राजस्व सेवा संघ के अधिकारियों का कहना है कि तब तक वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 22 मार्च के आदेश के आधार पर जारी निर्देशों के तहत हमें घर से जितना भी काम हो सकता है, वह करने की अनुमति दी जानी चाहिए. यहां तक कि आईटीबीए कार्य भी नहीं किया जा सकता है.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि कनिष्क स्तर के अधिकारियों को मानव बल को कम करना चाहिए और उन्हें घर से काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए. कुछ मामलों में अलग अलग पालियों में भी काम किया जा सकता है. संघ ने कहा है कि हमें माननीय प्रधानमंत्री जी की सलाह पर चलते हुए पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. इसलिए, आप जितना कर सकते हैं, घर से काम कीजिए, सुरक्षित रहिए, दूसरों को भी सुरक्षित रखिये और हम सभी मिलकर इस चुनौती से बाहर निकल आयेंगे.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola