ePaper

मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया जोर, बजाज फिनसर्व और सिप्ला बने टॉप गेनर्स

Updated at : 21 Oct 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2025

Diwali Muhurat Trading 2025

Diwali Muhurat Trading 2025: दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिली, जहां बजाज फिनसर्व और सिप्ला टॉप गेनर्स रहे. बीएसई सेंसेक्स 84,426.34 अंक और निफ्टी 25,868.60 अंक पर बंद हुए. इस सत्र में एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में मजबूती रही. वहीं एसबीआई ने बॉन्ड के जरिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाए. मनाली पेट्रोकेमिकल्स का शेयर भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन

Diwali Muhurat Trading 2025: दिवाली के मौके पर मंगलवार को शेयर बाजारों में आयोजित मुहूर्त ट्रेडिंग में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में जमकर कारोबार किया गया. बीएसई-एनएसई में दोपहर बाद करीब 1.45 बजे कारोबारी सत्र की शुरुआत की गई और 2.45 बजे बाजार बंद हो गया. कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 245.90 अंक चढ़कर 84,609.27 अंक और एनएसई का निफ्टी 81.70 अंक की बढ़त के साथ 25,924.85 अंक पर खुला. कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 62.97 अंक चढ़कर 84,426.34 अंक और निफ्टी 25.45 अंक की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व और एनएसई निफ्टी में दवा निर्माता कंपनी सिप्ला के शेयर टॉप गेनर्स बने.

बीएसई में मुनाफे में रही बजाज फिनसर्व

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 के शेयर मुनाफे में रहे, लेकिन बजाज फिनसर्व टॉप गेनर बना. सेंसेक्स में दूसरी जिन कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई, उनमें बजाज फिनसर्व के अलावा एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड ट्रुबो, भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन शामिल हैं.

एनएसई में सिप्ला बनी टॉप गेनर

एनएसई निफ्टी में सूचीबद्ध 50 कंपनियों में सिप्ला टॉप गेनर बनी रही. मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान मुनाफा कमाने वाले दूसरे शेयरों में बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्य स्टील और ग्रासिम शामिल हैं. हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

एसबीआई ने बॉन्ड के जरिए 7500 करोड़ जुटाए

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 6.93% के कूपन रेट पर 1 करोड़ रुपये के फेस वैल्यू वाले डिबेंचर के तौर पर नॉन-कन्वर्टिबल टियर 2 बॉन्ड जारी करके 7,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं. एसबीआई का शेयर 0.25 रुपये या 0.03% बढ़कर 907.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसने 910.40 रुपये का इंट्राडे हाई और 906.35 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है. यह 190,669 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि इसके पांच दिन के एवरेज 638,206 शेयरों के वॉल्यूम के मुकाबले -70.12% की कमी आई है. पिछले कारोबारी सत्र में इसका शेयर 1.97% या 17.50 रुपये बढ़कर 906.85 रुपये पर बंद हुआ था. बैंक के शेयर ने 20 अक्टूबर, 2025 और 03 मार्च, 2025 को क्रमशः 52-हफ्ते का हाई 913.40 रुपये और 52-हफ्ते का लो 679.65 रुपये छुआ.

इसे भी पढ़ें: भारत का पहला स्मार्ट गांव, जहां का हर परिवार है इंश्योर्ड और घर-घर में वाई-फाई

मनाली पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 0.86% मजबूत

मनाली पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 0.61 रुपये या 0.86% बढ़कर 71.34 रुपये पर था. इसने 71.80 रुपये का इंट्राडे हाई और 71.00 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है. यह 3,589 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि इसके पांच दिन के एवरेज 44,461 शेयर थे, जो -91.93% की गिरावट है. यह 3,589 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि इसके तीस दिन के एवरेज 67,293 शेयर थे, जो -94.67% की कमी है. पिछले कारोबारी सत्र में इसका शेयर 2.88% या 2.10 रुपये गिरकर 70.73 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर ने 18 जुलाई, 2025 और 07 मई, 2025 को क्रम से 52-हफ्ते का हाई 81.00 रुपये और 52-हफ्ते का लो 49.15 रुपये छुआ. मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,227.04 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें: Price Hike: चीन के एक कदम से भारत में गेहूं पैदा करना पड़ेगा महंगा, सरसों निकालेगा तेल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola