ePaper

Indian Railways News|चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का खौफ, झारखंड की 10 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत का रूट बदला

Updated at : 03 Dec 2023 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News|चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का खौफ, झारखंड की 10 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत का रूट बदला

Indian Railways News|रांची होकर चलने वाली बरौनी-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल, कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल, धनबाद-अल्लापुझा और अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को मिचौंग चक्रवात की वजह से रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

Cyclone Michaung Tracker|Indian Railways News|IRCTC Latest Update|चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ की वजह से झारखंड से चलने वाली कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में विकास कार्यों की वजह से झारखंड, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से शनिवार (2 दिसंबर) को यह जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, रांची के रास्ते चलने वाली बरौनी-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन और अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर देना पड़ा.

मिचौंग चक्रवात की वजह से ये ट्रेनें हुईं रद्द

  • 03357 बरौनी-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 2 दिसंबर को रद्द कर दी गई.

  • 03358 कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) 6 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 13351 धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर एवं यात्रा 4 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 13352 अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 6 एवं 7 दिसरंबर को रद्द रहेगी.

  • 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस को 2 दिसंबर को रद्द कर दिया गया.

  • 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस 3 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 12836 सर एम विशेश्वरैया, बेंगलुरु–हटिया एक्सप्रेस 5 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 18638 सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 5 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 22837 हटिया–एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 22838 एर्नाकुलम–हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर को रद्द रहेगी.

Also Read: Train Cancelled: 14 दिसंबर तक 16 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया लिस्ट, देखें

नागपुर मंडल की ये ट्रेनें रद्द|Cancellation of Trains

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल पर विकास कार्यों (नॉन इंटरलॉकिंग) की वजह से निम्नांकित ट्रेनें रद्द रहेंगीं.

  • 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 8 दिसंबर एवं 9 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी.

  • 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 10 और 11 दिसंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी.

  • 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को मालदा टाउन से रद्द रहेगी.

  • 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 4 और 11 दिसंबर को सूरत से रद्द रहेगी.

Also Read: हटिया-बंडामुंडा रेल लाइन दोहरीकरण कार्य फरवरी तक होगा पूरा, दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम ने दी जानकारी

चक्रधरपुर मंडल की ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से निम्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

  • 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 3 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 08152/08151 बरकाकाना-टाटा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन 3 दिसंबर को रद्द रहेगी.

  • 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी.

  • 20897/20898 हावड़ा-रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हावड़ा-खड़गपुर-मिदनापुर-आद्रा-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी-रांची होकर चलेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola