Credit Card से कैश निकालने से पहले जानिए नियम, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

Credit Card से कैश निकालने से पहले जानिए नियम
Credit Card से पैसे निकालने पर बैंक कैश एडवांस फी लेता है, जो आमतौर पर निकाली गई राशि का 2% से 3% होता है.
Credit Card Cash Withdraw: आजकल क्रेडिट कार्ड का उपयोग काफी बढ़ गया है. यह न केवल खरीदारी के लिए सुविधाजनक है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में कैश निकालने के लिए भी उपयोगी हो सकता है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियमों और शर्तों को जान लेना बेहद ज़रूरी है, ताकि आपको आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े.
कैश एडवांस फी
क्रेडिट कार्ड (Credit Card )से पैसे निकालने पर बैंक कैश एडवांस फी लेता है, जो आमतौर पर निकाली गई राशि का 2% से 3% होता है. यह शुल्क आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में जोड़ दिया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपने ₹10,000 निकाले हैं और बैंक 3% कैश एडवांस फी लेता है, तो आपको ₹300 अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
इंटरेस्ट रेट की गणना
क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर इंटरेस्ट तुरंत लागू हो जाता है, जबकि खरीदारी पर ब्याज कुछ समय बाद लगता है. यह इंटरेस्ट दर 24% से 48% वार्षिक हो सकती है, जो निकासी के दिन से लागू होती है. यदि आपने समय पर भुगतान नहीं किया, तो ब्याज का बोझ और भी बढ़ सकता है.
ग्रेस पीरियड का लाभ नहीं
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर आमतौर पर 20 से 50 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है, जिसमें आपको ब्याज नहीं देना पड़ता. लेकिन कैश निकालने पर यह ग्रेस पीरियड लागू नहीं होता.
कैश लिमिट
हर क्रेडिट कार्ड में एक कैश लिमिट होती है, जो आपके कुल क्रेडिट लिमिट का 20% से 40% तक हो सकती है. इससे अधिक राशि निकालने पर ट्रांजैक्शन असफल हो सकता है.
क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव
अगर आप कैश एडवांस का भुगतान समय पर नहीं करते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकता है. खराब क्रेडिट स्कोर से भविष्य में लोन या नया क्रेडिट कार्ड पाने में दिक्कत हो सकती है.
Also Read: 3000 करोड़ का यॉट, सोने से सजा महल, कितनी संपत्ति के मालिक हैं कतर के अमीर शेख अल-थानी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










