सितंबर आते ही बदल गया हिसाब-किताब, गैस से कार तक महंगा, जानें क्या-क्या बदला

Updated:
विज्ञापन

1 सितंबर से लागू होने वाले नए नियम

सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आई है. गैस से कार और दूध तक खर्च बढ़ा, वहीं विदेश यात्रा के नियमों में राहत देने वाला बदलाव हुआ है

विज्ञापन

1 September changes: सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव लागू हो गए हैं. 1 सितंबर 2026 से LPG सिलेंडर की e-KYC, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, कारों की कीमत, दूध के रेट और विदेश यात्रा के नियमों में बदलाव हुआ है. कुछ बदलाव सीधे खर्च बढ़ाने वाले हैं, जबकि कुछ से लोगों को राहत मिली है. आइए आसान भाषा में जानते हैं आज से क्या-क्या बदला है.

विज्ञापन

LPG सिलेंडर की e-KYC की डेडलाइन खत्म, अब क्या होगा?

घरेलू LPG सिलेंडर की e-KYC कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 थी. अगर आपने तय समय तक e-KYC नहीं करवाई है, तो अब आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सिलेंडर बुकिंग में परेशानी आ सकती है और जिन लोगों को गैस सब्सिडी मिलती है, उनकी सब्सिडी भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में अगर आपकी e-KYC अभी बाकी है, तो बिना देरी किए अपनी गैस कंपनी से संपर्क करना बेहतर रहेगा.

कमर्शियल गैस सिलेंडर कितना महंगा हुआ?

सितंबर के पहले दिन दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों पर इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगा हो गया है. तेल कंपनियों ने इसकी कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है और नई दरें पूरे देश में लागू हो चुकी हैं.

इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है, जो पहले 2,738 रुपये थी. हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं 5 किलो वाले सामान्य LPG सिलेंडर की कीमत 349.50 रुपये और XTRALITE सिलेंडर की कीमत 339 रुपये पर स्थिर रखी गई है.

ये भी पढ़ें: सितंबर शुरू होते ही 19 किलो वाली गैस ₹9.50 महंगी, देखें पटना से मुंबई तक कहां कितना हुआ रेट

1 सितंबर से कार खरीदना कितना महंगा हुआ?

सितंबर में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए खर्च बढ़ गया है. 1 सितंबर से टाटा और हुंडई की गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और SUV के अलग-अलग वैरिएंट्स के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं. वहीं, हुंडई ने भी इस साल एक बार फिर अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं. 

मुंबई में दूध के साथ ऑटो-टैक्सी का सफर भी महंगा

मुंबई के लोगों को सितंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका लगा है. 1 सितंबर से तबेले वाला दूध 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. जो दूध पहले 93 रुपये प्रति लीटर मिलता था, अब उसके लिए 102 रुपये चुकाने होंगे.

यही नहीं, ऑटो और टैक्सी के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है. टैक्सी का किराया 2 रुपये प्रति किमी और ऑटो का किराया 1 रुपये प्रति किमी बढ़ गया है. 

विदेश यात्रा करने वालों को किस बदलाव से मिली राहत?

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर से एक राहत भरा बदलाव लागू हुआ है. अब भारत से विदेश यात्रा करते समय एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प लगवाने की पुरानी प्रक्रिया खत्म कर दी गई है. यात्री अब अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इससे विदेश जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त औपचारिकता से राहत मिलेगी.

गोल्ड-सिल्वर ETF में क्या बदला?

SEBI ने गोल्ड और सिल्वर ETF कारोबार से जुड़े नए नियम भी 1 सितंबर से लागू कर दिए हैं. नए नियम के मुताबिक, ETF की कीमत की सीमा तय करने के लिए पिछले कारोबारी दिन के आखिरी 30 मिनट की ट्रेडिंग वॉल्यूम की औसत कीमत को आधार बनाया जाएगा. इसका मकसद ETF की कीमत को बाजार की ताजा स्थिति के ज्यादा करीब रखना है. ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश करने वाले लोगों के लिए इस बदलाव को समझना जरूरी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: पटना से रांची तक बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, 1 सितंबर को जानें आपके शहर का ताजा रेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola