ePaper

100 कमरों का महल, 3000 करोड़ का यॉट, सोने से सजा महल, कितनी संपत्ति के मालिक हैं कतर के अमीर शेख अल-थानी?

Updated at : 18 Feb 2025 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
Narendra Modi And Amir of Qatar H.H. Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani

100 कमरों का महल, 3000 करोड़ का यॉट, सोने से सजा महल, कितनी संपत्ति के मालिक हैं कतर के अमीर शेख अल-थानी?

Qatar Amir Al Thani Net Worth: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 335 अरब डॉलर के आसपास है. यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर शाही परिवारों में से एक है.

विज्ञापन

Qatar Amir Al Thani Net Worth: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 17 और 18 फरवरी को भारत दौरे पर हैं. यह यात्रा भारत और कतर के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कतर के अमीर का स्वागत करने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे. यह कतर के अमीर का लगभग एक दशक बाद भारत दौरा है. इस यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेख तमीम का स्वागत करते हुए लिखा, “मैं अपने भाई कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गया था. उन्हें भारत में एक सफल और सुखद प्रवास की शुभकामनाएं देता हूं और कल हमारी मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं.”

कतर के अमीर की संपत्ति

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की संपत्ति बेहद शानदार है. उनके पास 100 कमरों का एक सोने से सजा महल है, जिसमें 500 गाड़ियों के खड़े होने के लिए पार्किंग उपलब्ध है. इसके अलावा, उनके पास एक 3000 करोड़ रुपये की कीमत वाला यॉट, एक फुटबॉल क्लब और अपनी निजी एयरलाइन भी है. यह संपत्ति एक धनकुबेर के साम्राज्य से कम नहीं मानी जाती.

कतर के अमीर का कुल संपत्ति

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 335 अरब डॉलर के आसपास है. यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर शाही परिवारों में से एक है. शेख तमीम और उनका परिवार दोहा के रॉयल पैलेस में रहते हैं, जिसकी कीमत 1 अरब डॉलर के आसपास है. इस महल में 100 से ज्यादा कमरे हैं और इसमें शानदार सजावट भी की गई है. महल के कुछ हिस्सों में सोने की नक्काशी भी की गई है.

दुनिया के सबसे महंगे यॉट का मालिक

कतर के अमीर के पास दुनिया का सबसे महंगा और शानदार यॉट है, जिसका नाम ‘काटारा’ है. इस यॉट की कीमत 3.3 अरब रुपये है. इसके अलावा, कतर के अमीर की अपनी एयरलाइन भी है, जो केवल राज परिवार की सेवा करती है. ‘कतर अमीरी एयरलाइन’ का संचालन 1977 से किया जा रहा है.

कतर के अमीर का भारत दौरा और भविष्य की योजनाएं

शेख तमीम का भारत दौरा कतर और भारत के रिश्तों को और भी मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है. 18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय बैठकें भी होंगी.

Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी, बहू से कम नहीं है उनकी दौलत

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola