नहीं रहे Amul की ‘Utterly Butterly Girl’ के क्रिएटर Sylvester daCunha, ऐसे मिली ब्रांड को अलग पहचान

Updated:
विज्ञापन
नहीं रहे Amul की ‘Utterly Butterly Girl’ के क्रिएटर Sylvester daCunha, ऐसे मिली ब्रांड को अलग पहचान

Sylvester daCunha Passes Away: अमूल को एड कैंपेन के जरिए नई पहचान देने वाले व्यक्ति सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन मंगलवार को मुंबई में हुई. सिल्वेस्टर दाकुन्हा 80 साल के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटे राहुल दाकुन्हा हैं.

विज्ञापन

Sylvester daCunha Passes Away: जाने-माने एड गुरू सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन हो गया. आपको बता दें अमूल गर्ल को घर-घर फेमस करने के पीछे इनका ही हाथ है. सिल्वेस्टर दाकुन्हा 80 साल के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटे राहुल दाकुन्हा हैं.

अमूल गर्ल के जरिए दी थी पहचान

अमूल ब्रांड को भारत का बड़ा ब्रांड बनाने में बड़ी भूमिका अमूल गर्ल की भी है. अमूल गर्ल की कल्पना 1966 में सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने की थी. अमूल गर्ल ने ब्रांड को देश दुनिया में एक नई पहचान दी थी. अमूल गर्ल के माध्यम से समसामयिक मुद्दों पर कई बार विज्ञापन जारी हुए, जिसकी कई बार तारीफ भी हुई और कई बार ये विवादों में भी रहा.

अमूल गर्ल का खास वन लाइनर

Amul Girl कैंपेन के इतने सफल होने की एक बड़ी वजह उसके साथ दिया गया वन लाइनर रहा. ये था ‘अटर्ली बटर्ली अमूल’ जो अमूल गर्ल की तरह आधुनिकता को दर्शाता था. हर एड के साथ इस शानदार वन लाइनर और आसानी से दिमाग में जगह बनाने वाली अमूल गर्ल ने एड कैंपेन को खास बना दिया. ये एड कैंपेन इतना सफल रहा है कि ब्रांड की पहचान बन गया. 

जयेन मेहता ने जताया शोक

जयेन मेहता ने कहा कि वह अमूल गर्ल को बनाने वाले व्यक्ति थे. सिल्वेस्टर दाकुन्हा, दिवंगत गर्सन दाकुन्हा के भाई थे. उन्होंने लिखा कि उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है. अमूल के जीएम मार्केटिंग पवन सिंह ने कहा कि सिल्वेस्टर दाकुन्हा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा कि लगभग तीन दशक तक उनसे ब्रांड संचार और विज्ञापन कला सीखना काफी अच्छा रहा.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola