CNG PNG Price Hike: मुंबई में CNG डेढ़ रुपये महंगी, पीएनजी के दाम भी बढ़े

Updated:
विज्ञापन

CNG PNG Price Hike

CNG PNG Price Hike: दिल्ली के बाद में मुंबई में सीएनजी के दाम 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ गये हैं. जबकि पाइप के जरिये रसोई में पहुंचने वाली गैस यानी पीएनजी की कीमत एक रुपये बढ़ गयी है. मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत बढ़ने से दाम बढ़ाये गये हैं.

विज्ञापन

CNG PNG Price Hike: मुंबई और आसपास के शहरों में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों में पाइप के जरिये खाना पकाने की गैस उपलब्ध कराने वाली महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें आठ जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होंगी. कंपनी ने बयान में कहा, सीएनजी और पीएनजी की बढ़ती मात्रा को पूरा करने और घरेलू गैस आवंटन में कमी के कारण, एमजीएल अतिरिक्त बाजार मूल्य पर प्राकृतिक गैस (आयातित एलएनजी) ले रही है. इसके चलते गैस की लागत बढ़ गई है. गैस लागत में वृद्धि को आंशिक रूप से पूरा करने के लिए एमजीएल ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) बढ़ा दी है.

कीमत में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की नयी कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम, पीएनजी 48 रुपये

कीमत में वृद्धि के बाद सीएनजी की संशोधित कीमत सभी करों सहित 75 रुपये प्रति किलोग्राम होगी. वहीं मुंबई तथा उसके आसपास घरेलू पीएनजी की कीमत 48 रुपये प्रति एससीएम होगी.

पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी सस्ता

सीएनजी और पीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल से सस्ता है. एमजीएल की सीएनजी मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत और 17 प्रतिशत सस्ती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola