Rekha Gupta Salary: सीएम रेखा गुप्ता की कितनी होगी सैलरी, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Feb 2025 7:48 PM

विज्ञापन

Rekha Gupta

Rekha Gupta Salary: दिल्ली के सीएम को रहने के लिए सरकारी आवास मिलता है, जिसमें सारी सुविधाएं होती है. इसके अलावा 5 हजार यूनिट फ्री बिजली मिलती है. उनका मेडिकल भी मुफ्त होता है. इसके अलावा सीएम को लोन लेने की सुविधा भी होती है. इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री को खर्च के लिए सैलरी भी मिलती है. आइए जानते हैं सीएम रेखा गुप्ता की सैलरी और सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Rekha Gupta Salary: गुरुवार को दिल्ली की सीएम के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ले लिया है. इसी के साथ हो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. अब उन्हे वो सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी जो दिल्ली के सीएम के लिए निर्धारित है. वेतन, बंगला, वाहन, सुरक्षा, फ्री इलाज, मुफ्त बिजली समेत और भी बहुत कुछ. आइए जानते हैं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है और क्‍या-क्‍या सुविधाएं मिलती हैं?

CM Rekha Gupta Salary
Cm rekha gupta salary

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की कितनी होती है सैलरी?

मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को हर महीने एक लाख 70 हजार रुपये की सैलरी मिलती है. बतौर सीएम रेखा गुप्ता को इतनी ही सैलरी मिलेगी. इसमें उनकी बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी. इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते मिलेंगे. भत्ते के तौर पर सीएम रेखा गुप्ता को 30 हजार रुपये विधानसभा अलाउंस मिलेगा. 25 हजार रुपये सचिवीय सहायता, 10 हजार रुपये टेलीफोन अलाउंस, 10 हजार रुपये ट्रैवल अलाउंस और दैनिक भत्ता 1500 रुपए मिलेगा.

Cm rekha gupta salary

रेखा गुप्ता को मिलेंगी यह सब सुविधाएं

सीएम रेखा गुप्ता को बतौर मुख्यमंत्री एक सरकारी आवास मिलेगा. सीएम के आलीशान आवास में सारी सुविधाओं होगा. सीएम रेखा गुप्ता को उनके सरकारी वाहन के लिए हर महीने 7 सौ लीटर मुफ्त पेट्रोल मिलेगी. इसके अलावा अगर वो अपना वाहन इस्तेमाल करी है तो उन्हें हर महीना 10 हजार रुपये भत्ता अलग से मिलेगा. इसके अलावा उन्हें हर महीने पांच हजार यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी.

Cm rekha gupta salary

फ्री मेडिकल सुविधा

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को सरकारी अस्पताल, रेफरल हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है. सीएम के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों का एक पूरा पैनल होता है. वो समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं. इसके अलावा दिल्ली के सीएम को लोन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा दिल्ली के सीएम को घूमने के लिए भी पैसा मिलता है. अगर दिल्ली का मुख्यमंत्री अकेले या परिवार के साथ देश में कहीं घूमने जाते हैं तो वह साल में एक बार एक लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं.

Cm rekha gupta salary

सीएम बनते ही एक मुश्त मिलता है एक लाख रुपये

दिल्ली के सीएम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक बार में एक लाख रुपये दिया जाता है. इस रकम से वो लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, प्रिंटर और मोबाइल फोन खरीद सकते हैं.

Cm rekha gupta salary

मुफ्त आवास

दिल्ली के मुख्यमंत्री को सरकारी आवास मिलता है. इस आवास में कई तरह की सुविधाएं होती है. मुख्यमंत्री को सरकारी आवास में रहने के लिए किसी तरह का किराया नहीं देना पड़ता है. आवास पूरी तरह फ्री होता है.

Cm rekha gupta salary

लोन की सुविधा

दिल्ली के सीएम को लोन की सुविधा मिलती है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के दौरान 12 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola