चीन: खराब सामग्री से उत्पाद बनाने का आरोप, बर्गर किंग ने माफी मांगी

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

बर्गर किंग कंपनी की चीन स्थित इकाई ने अपने उत्पाद में खराब हो चुकी सामग्री का इस्तेमाल करने पर सार्वजनिक रूप में माफी मांगी है और सरकार के साथ जांच में सहयोग का वादा किया है.

विज्ञापन

बीजिंग : बर्गर किंग कंपनी की चीन स्थित इकाई ने अपने उत्पाद में खराब हो चुकी सामग्री का इस्तेमाल करने पर सार्वजनिक रूप में माफी मांगी है और सरकार के साथ जांच में सहयोग का वादा किया है.

सरकारी टीवी चैनल ने इस बात का खुलासा किया था कि बर्गर किंग ने अपने उत्पाद में खराब हो चुकी सामग्री का इस्तेमाल किया . नेनचांग शहर में बृहस्पतिवार को आयोजित वार्षिक उपभोक्ता सुरक्षा कार्यक्रम में बर्गर किंग की आलोचना की गई थी. सरकारी मीडिया के अनुसार नेनचांग, बीजिंग, शंघाई और अन्य क्षेत्रों में बर्गर किंग की दुकानों की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Also Read: ब्रिटेन में 6.49 लाख ने गंवाई नौकरी

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्गर किंग ने कहा कि नेनचांग की दुकान फ्रेंचाइजी द्वारा चलाई जा रही थी. कंपनी ने “प्रबंधन में गड़बड़ी” के लिए माफी मांगी और कहा कि रेस्तरां को जांच के लिए बंद कर दिया गया है. बर्गर किंग ने कहा, “हमने अपने उपभोक्ताओं को निराश किया है. हम इसके लिए माफी मांगते हैं.”

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola