ePaper

केंद्र सरकार और LIC बेच रही है इस सरकारी बैंक की 60.72 फीसदी हिस्सेदारी, क्या आपने भी खोला है इसमें खाता

Updated at : 07 Oct 2022 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
IDBI-Bank-Recruitment-2025

IDBI-Bank-Recruitment-2025

IDBI Bank: भारतीय जीवन बीमा निगम के पास अभी आईडीबीआई बैंक में 529.41 करोड़ शेयरों के साथ 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि केंद्र सरकार के पास 488.99 करोड़ शेयरों के साथ 45.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है. दोनों बैंक की कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती हैं.

विज्ञापन

IDBI Bank: सरकार जल्द ही सार्वजनिक क्षेत्र की एक बैंक का निजीकरण करने जा रही है. सरकार आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इसके लिए सरकार ने बैंक में कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर बैंक का निजीकरण को लेकर निवेशकों से बोलियां मांगी हैं. इसी महीने से सरकार आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है.

 16 दिसंबर तक EOI जमा करने की अंतिम तिथि: सरकार ने बोलियां जमा करने ईओआई जमा करने की अंतिम तिथि इसी साल 16 दिसंबर निर्धारित की है. केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम मिलकर आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. बता दें भारतीय जीवन बीमा निगम के पास अभी आईडीबीआई बैंक में 529.41 करोड़ शेयरों के साथ 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि केंद्र सरकार के पास 488.99 करोड़ शेयरों के साथ 45.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

किसकी कितनी हिस्सेदारी बिकेगी: आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बेचने को लेकर निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने बताया कि सरकार की 30.48 फीसदी और एलआईसी की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी को बेचा जाएगा. सरकार और एलआईसी की हिस्सेदारी मिलाकर आईडीबीआई बैंक की इक्विटी शेयर पूंजी का 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी.

Also Read: Pets In Flight: इस एयरलाइन में पालतू जानवरों को भी ले जाने की मिलेगी इजाजत, नवंबर से शुरू होगी यात्रा

आईडीबीआई बैंक में नियंत्रण हिस्सेदारी भी संभावित खरीदार को ही दे दी जाएगी, गौरतलब है कि आईडीबीआई बैंक का अभी शेयर वैल्यू  बीएसई सेंसेक्स पर बीते बंद के मुकाबले 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 42.70 रुपये पर बंद हुआ. मौजूदा बाजार मूल्य पर इस बैंक में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी का मूल्य 27,800 करोड़ रुपये से अधिक बैठेगा. 

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से टकराई, दो दिन में दूसरी बार हुआ हादसा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola