Tax Refund: केंद्र सरकार ने 91.30 लाख से अधिक लोगों को 1,12,489 करोड़ रुपये लौटाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2021 4:11 PM

विज्ञापन

Tax Refund: 1 अप्रैल 2021 से 1 नवंबर 2021 तक सीबीडीटी ने 91.30 लाख टैक्सपेयर्स को 1,12,489 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने अब तक 91 लाख से अधिक आयकर दाताओं को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स रिफंड दिया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले से कहा है कि 1 अप्रैल 2021 से 1 नवंबर 2021 तक सीबीडीटी ने 91.30 लाख टैक्सपेयर्स को 1,12,489 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि सीबीडीटी ने इस अवधि के दौरान आयकर के 89,53,923 मामलों में 33,548 करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया, जबकि कॉरपोरेट रिफंड के 1,75,692 मामलों में 78,942 करोड़ रुपये जारी किये गये.

आयकर विभाग ने कहा है कि जो पैसे लौटाये गये हैं, उसमें 58.22 लाख रिफंड पिछले वित्तीय वर्ष का है. कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले 58.22 लाख लोगों को इस वर्ष 11,086.89 करोड़ रुपये लौटाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola