सावधान! कहीं आपको भी तो नहीं आ रहे हैं इन नंबरों से फ्रॉड कॉल, एसबीआई ने जारी किया अलर्ट
हाल ही में एसबीआई ने वैसे नंबरों की जानकारी दी है जिनसे ग्राहकों को फ्रॉड कॉल आ रहे हैं
देश में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे है. अक्सर ये देखा जाता है कि अपराधी बैंक अधिकारी बन कर फोन करके बैंक डिटेल्स की जानकारी लेंगे और लाखों रुपये की निकासी आपके अकाउंट से कर लेंगे. इस बढ़ते हुए मामले को देखते हुए एसबीआई अक्सर अपने ग्राहकों को अलर्ट करता रहता है, अभी हाल ही में एसबीआई ने वैसे नंबरों की जानकारी दी है जिनसे ग्राहकों को फ्रॉड कॉल आ रहे हैं.
एसबीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस से संबंधित ई-मेल या सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देने से पहले चेक कर लें कि वह लिंक या पोस्ट ऑथेंटिक है या नहीं. इसके साथ ही किसी के पास भी अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी की डिटेल शेयर न करें. बता दें साइबर ठग आपको रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन के नाम पर भी भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं.
एसबीआई ने एसएमएस के उन नंबरों के बारे में बताया कि जिन नंबरों से फ्रॉड कॉल आ सकते हैं, एसबीआई ने जिन नंबरों के बारे में बताया है वो 1800 या 1860 है. उन्होंने कहा कि इन नंबरो से कॉल आने पर सावधान हो जाए और अपनी बैंक से संबंधित कोई भी डिटेल्स शेयर न करें.
साथ ही साथ आपको बता दें कि इस समय ईएमआई रुकवाने के नाम पर कई फॉड कॉल आ रहे हैं. एसबीआई इसके बारे में लोगों को बार बार अलर्ट कर रहा है, उनका कहना है कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है. जरा सी आपकी चूक आपका अकाउंट खाली कर सकता है, इसलिए इस जालसाजों के चक्कर में न फंसे और कोई भी डिटेल्स देने से पहले अच्छी तरह से जांच लें,
इस वक्त ज्यादातर ठगी करने वाले आपको अपने आपको बैंक अधिकारी के नाम पर कॉल करते हैं, इसमें वो आपको बताएंगे कि आप अपने बैंक की EMI में छूट का फायदा किस तरह ले सकते हैं. वह ग्राहकों को जन्मतिथि, आधार नंबर और पते जैसे प्रूफ के बारे में भी ग्राहकों को बताते हैं, जिससे कि आपको किसी भी तरह का शक न हो.
जब आप उन पर पूरी तरह यकीन कर लेते हैं तब वो आपको ईएमआई का लाभ लेने के लिए एक फॉर्म भेजते हैं, इस फॉर्म में कार्ड नंबर, सीवीवी, औऱ एक्सपायरी जैसी डिटेल मांगी जाती है और जैसे ही आप ये फॉर्म भर कर सबमिट का देते हैं वैसे आपके अकाउंट से सभी रकम निकाल ली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










