बुलेट ट्रेन के पटरी पर दौड़ने का आ गया समय! जानें कब और कहां से होगा पहला सफर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Jan 2024 1:15 PM
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में 2024 वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में कहा कि हम 2026 में सूरत और बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने के प्लान पर काम कर रहे हैं. जानें बुलेट ट्रेन को लेकर क्या है ताजा अपडेट
यदि आप देश में बुलेट ट्रेन को पटरी पर दौड़ते देखने की सोच रहे हैं तो जल्द ही आपका सपना साकार होने वाला है. जी हां…वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस बात का खुलासा किया गया है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2026 तक परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है. उन्होंने ऐलान किया कि बुलेट ट्रेन सेवा सूरत और बिलिमोरा के बीच संचालित की जाएगी.
270 किमी लंबी वायर डक्ट लगा दी गई
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में 2024 वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में कहा कि हम 2026 में सूरत और बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने के प्लान पर काम कर रहे हैं. वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर जो अपडेट दिया है उसके अनुसार, बुलेट ट्रेन के लिए 270 किमी का जमीनी कार्य पहले ही पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि 270 किमी लंबी वायर डक्ट लगा दी गई है. काम तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है. मुंबई-ठाणे समुद्र के नीचे सुरंग का काम भी शुरू हो चुका है. रूट पर पड़ने वाली आठ नदियों पर पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है. दो पुल पहले ही पूरे हो चुके हैं. साबरमती टर्मिनल स्टेशन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है.
Also Read: कब पूरा होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, 99 फीसदी भूमि अधिग्रहित, जानिए और कितना लगेगा समय
यहां चर्चा कर दें कि बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट का जिम्मा नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के पास है. रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रॉजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण 100 फीसदी हो चुका है और शेड्यूल के मुताबिक ढांचों का निर्माण जारी है. अहमदाबाद के साबरमती में टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं मुंबई के बीकेसी कॉम्पलेक्स में भी फाउंडेशन का काम हो चुका है.
भूमि-अधिग्रहण की वजह से हो रही है देरी
यदि आपको याद हो तो बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट 2016 में अस्तित्व में आया था. इसके बाद 2017 में इसकी आधारशिला रखी गई थी. प्रॉजेक्ट को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का टारगेट था, लेकिन भूमिअधिग्रहण में आ रही दिक्कत की वजह से इसमें देरी हो गई. हालांकि, अब जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और कई खंड में कंस्ट्रक्शन का काम भी तेजी से जारी है. पूरे रूट पर ट्रेन का संचालन कब तक होगा, इसकी घोषणा फिलहाल नहीं रेलवे की ओर से नहीं की गई है.
Also Read: बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बनेंगे चार स्टेशन, सर्वे के बाद शुरू होगा जमीन अधिग्रहण
कितनी होगी बुलेट ट्रेन की स्पीड
जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का सफर कुल 508 किलोमीटर का होगा. बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड की बात करें तो यह 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. दोनों शहरों के बीच 2 घंटे 7 मिनट में सफर पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान समय में ट्रेन से यह दूरी करीब 5 घंटे में तय होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










