Stock Market: भारत के इतिहास में दूसरी बार रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, पहली बार कब हुआ था ?

Updated at : 01 Feb 2026 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Stock Market: इससे पहले, रविवार को बाजार खुलने का एकमात्र उदाहरण 28 फरवरी 1999 का है. उस समय तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश किया था. हालांकि, 2020 और 2025 में बजट के कारण शनिवार को बाजार खुले थे, लेकिन रविवार को कारोबार होना एक दुर्लभ और ऐतिहासिक घटना है.

विज्ञापन

Stock Market: अमूमन रविवार का दिन शेयर मार्केट के लिए छुट्टी का होता है, लेकिन आज यानी 1 फरवरी 2026 का दिन कुछ अलग है. आज 27 साल बाद इतिहास खुद को दोहरा रहा है क्योंकि संडे होने के बावजूद शेयर बाजार पूरी तरह खुला है.

ऐसा क्यों हो रहा है?

इसकी सबसे बड़ी वजह है देश का बजट. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. बजट में सरकार टैक्स, सरकारी योजनाओं और खर्चों को लेकर जो भी बड़े ऐलान करती है, उसका सीधा असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ता है. निवेशकों को बजट पर तुरंत दांव लगाने का मौका मिले और बाजार में अचानक भगदड़ न मचे, इसलिए आज छुट्टी रद्द कर दी गई है.

इससे पहले, रविवार को बाजार खुलने का एकमात्र उदाहरण 28 फरवरी 1999 का है. उस समय तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश किया था. हालांकि, 2020 और 2025 में बजट के कारण शनिवार को बाजार खुले थे, लेकिन रविवार को कारोबार होना एक दुर्लभ और ऐतिहासिक घटना है.

आज के दिन का खास

  • टाइमिंग: मार्केट बिल्कुल वैसे ही चलेगा जैसे सोमवार से शुक्रवार चलता है (सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक).
  • पैसों का लेन-देन (Settlement): आज आप शेयर खरीद-बेच तो सकते हैं, लेकिन पैसों और शेयरों का फाइनल सेटलमेंट कल सोमवार को ही होगा. यानी अगर आपने शुक्रवार को कुछ बेचा था, तो उसका पैसा आज नहीं, कल ही मिलेगा.
  • उतार-चढ़ाव: बजट के दौरान शेयर मार्केट किसी ‘रोलर कोस्टर’ की तरह ऊपर-नीचे होता है. कभी झटके में मार्केट 1000 पॉइंट ऊपर जाता है, तो कभी नीचे.

Also Read: आज खुलेगा Budget 2026 का पिटारा, इनकम टैक्स से लेकर किसान, रेलवे, शेयर बाजार तक बड़ी उम्मीदें

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola