Budget 2026 Live: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
Budget 2026 Live: Budget 2026 Live: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रहीं हैं. यहां पढ़ें बजट में क्या है खास.
Budget 2026 Live Updates: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाए सुधारों पर ध्यान दिया. यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में पेश किया जा रहा है और इसके साथ हमने तीन प्रमुख कर्तव्य तय किये हैं. अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना, लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास करना. देश ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में कदम उठाना जारी रखेगा.
Budget 2026 Live: कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान वित्त मंत्री सीतारमण ने किया
वित्त मंत्री सीतारमण ने 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान किया है. हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा.
Budget 2026 Live: चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच केंद्रों की स्थापना
वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और ‘चैंपियन’ बनाने के लिए इक्विटी समर्थन, नकदी समर्थन, पेशेवेर समर्थन का प्रस्ताव किया. उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच केंद्रों की स्थापना में राज्यों की मदद करेगी.
Budget 2026 Live: आयुष फार्मेसियों को बेहतर किया जाएगा : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद बनाए जाएंगे. साथ ही आयुष फार्मेसियों को बेहतर किया जाएगा और अच्छी सुविधाओं वाली नई जांच लैब भी बनाई जाएंगी.
Budget 2026 Live: मॉड्यूलर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि आईसीएआई और आईसीएसआई जैसे पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉड्यूलर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि पूर्व में दानकुनी से पश्चिम में सूरत तक नया समर्पित माल गलियारा पर्यावरण के अनुकूल माल परिवहन को बढ़ावा देगा. वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जो चालू वित्त वर्ष में 11.2 लाख करोड़ रुपये है. वित्त मंत्री ने कहा कि स्टील और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में ‘कार्बन अवशोषण एवं उपयोग योजना’ शुरू करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है.
Budget 2026 Live: मंदिर वालें शहरों के विकास का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने मझोले और छोटे शहरों (टियर 2 और टियर 3) और मंदिर शहरों के विकास का प्रस्ताव किया. उन्होंने कहा कि बजट 2026–27 में प्राकृतिक रेशा योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम का प्रस्ताव है.
Budget 2026 Live: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया. बजट में निर्मला सीतारमण ने ये बड़ी घोषणा की. इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं.
Budget 2026 Live: 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर को फिर से शुरू करने की योजना
वित्त मंत्री ने वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी माहौल बनाने के लिए कंटेनर विनिर्माण की योजना का प्रस्ताव रखा. निर्माण एवं अवसंरचना क्षेत्र के उपकरणों के प्रोत्साहन के लिए योजना लाने की बजट में घोषणा, घरेलू विनिर्माण को मजबूती देने का लक्ष्य. वित्त मंत्री ने समुद्री विमान के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव किया. वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर को फिर से शुरू करने की योजना का प्रस्ताव रखा.
Budget 2026 Live: एमएसएमई क्षेत्र में चैंपियन बनने के लिए कोष बनाने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से तीन रसायनिक पार्क, वृहद कपड़ा पार्क के गठन का प्रस्ताव किया. सीतारमण ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का मुख्य उद्देश्य भारतीय आईपी के पूर्ण-खाके के लिए तैयार उपकरण एवं सामग्री का उत्पादन करना होगा. वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र में चैंपियन बनने के लिए कोष बनाने का प्रस्ताव किया.
Budget 2026 Live: इन राज्यों में खनिजों की इकाइयां लगाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा
सीतारमण ने बजट 2026-27 में ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को महत्वपूर्ण खनिजों की इकाइयां लगाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा.
Budget 2026 Live: इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
सीतारमण ने बजट भाषण में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च किया जाएगा. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड जारी किया जाएगा. टेक्सटाइल सेक्टर को भी सरकार का ध्यान इसे बूस्टर सरकार देगी. 5 लाख से ऊपर आबादी वाले शहरों में सरकार इन्फ्रा बूस्ट करेगी.
Budget 2026 Live: रिफॉर्म एक्सप्रेस अपनी राह पर : वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार का संकल्प गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों पर ध्यान देना. सीतारमण ने विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एमएसएमई समेत छह क्षेत्रों में कदम उठाने का प्रस्ताव किया. उन्होंने कहा कि जीएसटी, श्रम संहिता और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित 15 अगस्त से कई सुधार लागू किए गए हैं. ‘सुधार एक्सप्रेस’ (रिफॉर्म एक्सप्रेस)अपनी राह पर है.
Budget 2026 Live: वृद्धि का लाभ हर किसान तक पहुंचे
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे. आज हम ऐसे बाहरी परिवेश का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद अनिवार्य हो गए हैं.
Budget 2026 Live: माघ पूर्णिमा पर बजट पेश कर रही हूं : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए कहा कि माघ पूर्णिमा पर बजट पेश कर रही हूं. हमने ढांचागत परिवर्तन किया. हमने घरेलू निर्यात बढ़ाया. हम पूरी तरह एकीकरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने आर्थिक सुधारों के साथ राजकोषीय सूझबूझ को बनाये रखा है. हमारी नीतियों के कारण वृद्धि मजबूत हुई है और गरीबी में कमी आई है.
Budget 2026 Live: हमारा फोकस गरीबों पर : निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा फोकस गरीबों पर है. हमें गति को बनाए रखना है. एआई हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा. विकसित भारत के विजन पर काम किया जा रहा है. जीएसटी का सरलीकरण हुआ है.
Budget 2026 Live: बजट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में बजट पेश करेंगी.
Budget 2026 Live: बजट देश की सिर्फ 5% आबादी के लिए : अखिलेश यादव
केंद्रीय बजट 2026-27 पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह रिफॉर्म बजट नहीं, बल्कि ‘डिफॉर्म बजट’ है. यह बजट देश की सिर्फ 5% आबादी के लिए है. बीजेपी सिर्फ अपने लोगों को ही फायदा पहुंचाने की कोशिश करती है.
#WATCH | Delhi | On Union Budget 2026-27, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says," This is 'deform budget' not reforms budget…This Budget is for 5% of the country's population. BJP just tries to set its own people…" pic.twitter.com/J8xfltRSSy
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Aam Budget 2026 Live: संसद भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
संसद भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. बजट को मंजूरी मिलने के बाद थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी.
Aam Budget 2026 Live: राष्ट्रपति ने बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने एक्स पर बताया कि केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं. राष्ट्रपति ने बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं.
Union Minister for Finance and Corporate Affairs Smt Nirmala Sitharaman along with Minister of State for Finance Shri Pankaj Chaudhary and senior officials of the Ministry of Finance called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan before presenting the Union Budget. The… pic.twitter.com/XhBbxwFeAS
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 1, 2026
Aam Budget 2026 Live: संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
बजट को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकीं हैं. यहां कैबिनेट की बैठक होगी.
Aam Budget 2026 Live: सोना और चांदी की कीमतें लोअर सर्किट पर
यूनियन बजट 2026-27 से पहले वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतें लोअर सर्किट पर पहुंच गईं.
Gold, silver prices hit lower circuit levels in futures trade ahead of Union Budget 2026-27 presentation
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
Aam Budget 2026 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने राष्ट्रपति को बजट के बारे में जानकारी दी. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद वह संसद भवन के लिए रवाना होंगी.
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, along with her team, calls on President Droupadi Murmu before presenting her ninth consecutive Union Budget pic.twitter.com/96H5JV5obv
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Aam Budget 2026 Live: निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकलीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट दस्तावेज वाला डिजिटल टैबलेट पारंपरिक लाल ‘बही-खाता’ वाले कवर में दिखाया. सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकल चुकीं हैं. अब वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और उन्हें बजट के बारे में जानकारी देंगी.
Aam Budget 2026 Live: निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकीं हैं. वह यहां अधिकारियों से मिलेंगी और उसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जाएंगी.
VIDEO | Union Minister Nirmala Sitharaman arrives at Finance Ministry ahead of presenting the Budget.#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F9VJooQ4zc
Aam Budget 2026 Live: वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं. इसके बाद वह बजट डॉक्यूमेंट लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. उन्हें बजट के बारे में जानकारी देंगी.
VIDEO | Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman leaves from her official residence. She will be presenting her ninth straight Budget later today.#Budget2026WithPTI #UnionBudgetWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uHjVgghdwA
Aam Budget 2026 Live: आने वाले बजट में सरकार को नीति समर्थन जारी रखना चाहिए : अशोक चांडक
यूनियन बजट 2026–27 (Union Budget 2026-27) को लेकर इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) और SEMI इंडिया के अध्यक्ष अशोक चांडक ने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, ECMS, PLI, DLI, C2S और अन्य योजनाओं के तहत अच्छा काम हुआ है. भारत अब सिर्फ योजना बनाने वाला देश नहीं रहा, बल्कि निवेश के लिए भरोसेमंद जगह बन रहा है. उन्होंने कहा कि अब जब यह सेक्टर काम और विस्तार के चरण में है, तो आने वाले बजट में सरकार को नीति समर्थन जारी रखना चाहिए. उद्योग की मुख्य मांगें हैं—चल रही परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन राशि समय पर मिले, आयात पर उलटे शुल्क ढांचे को सुधारा जाए ताकि उत्पादन आसान हो और PLI के फायदे को मूल्य बढ़ाने वाले काम से जोड़ा जाए.
VIDEO | On expectations from Union Budget 2026–27, India Electronics and Semiconductor Association (IESA) and SEMI India President Ashok Chandak says, "We would like to acknowledge the strong progress achieved under the India Semiconductor Mission, ECMS, PLI, DLI, C2S and other… pic.twitter.com/PSxOjkdt62
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026
Aam Budget 2026 Live: खुला रहेगा शेयर बाजार
केंद्रीय बजट के दिन शेयर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहने वाला है. 1 फरवरी को रविवार होने के बाद भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और अन्य बाजारों में नियमित लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










