Budget 2025: बजट पेश होते ही इन शेयरों में दिखेगी हलचल, खुशखबरी मिली तो होगी बंपर तेजी!

Updated:
विज्ञापन
Stock Market

बजट पेश होते ही इन शेयरों में दिखेगी हलचल, खुशखबरी मिली तो होगी बंपर तेजी

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी, जिससे विभिन्न सेक्टर्स और कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेंगी. इस बजट में विभिन्न सेक्टर्स को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है. इससे संबंधित कंपनियों के शेयरों पर भी असर पड़ेगा. आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन बजट के चलते आज सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी. आइए जानते हैं किन सेक्टर्स और कंपनियों पर निवेशकों की नजर रहेगी.

कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर: एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बीते कुछ समय से ऑर्डर फ्लो की गति धीमी रही है, जिससे ग्रोथ प्रभावित हुई है. वित्त वर्ष 2024 में अप्रैल से नवंबर के बीच पूंजीगत व्यय (Capex) में 12.3% की गिरावट दर्ज की गई. जेफरीज के अनुसार, एलएंडटी के मजबूत इंफ्रा ऑर्डर ग्रोथ के अच्छे संकेत दे रहे हैं. वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट को सरकार की राष्ट्रीय इंफ्रा पाइपलाइन (NIP), प्रधानमंत्री गति शक्ति और भारतमाला परियोजना जैसी पहलों से 10-12% तक कैपेक्स ग्रोथ का लाभ मिल सकता है.

सड़क एवं निर्माण: KNR कंस्ट्रक्शन, अशोका बिल्डकॉन

बजट से रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मंत्रालय (MoRTH) के बजट आवंटन में 5-6% वृद्धि की उम्मीद है. इससे हाईवे प्रोजेक्ट्स में निजी निवेश बढ़ सकता है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को भी अतिरिक्त फंडिंग मिलने की संभावना है, जिससे KNR कंस्ट्रक्शन और अशोका बिल्डकॉन को लाभ मिलेगा.

ऊर्जा क्षेत्र: सीमेंस, थर्मेक्स

पावर सेक्टर में अल्पकालिक मांग में सुस्ती बनी हुई है, लेकिन सरकार का फोकस इस सेक्टर पर बरकरार है. पिछले बजट में पावर मंत्रालय को 16% अधिक फंड मिला था, और इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है. सीमेंस को ट्रांसमिशन पाइपलाइन विस्तार से लाभ हो सकता है, जबकि थर्मेक्स को स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक पावर सेगमेंट में निवेश से फायदा मिलेगा.

रक्षा क्षेत्र: HAL, BEL

Also Read : आर्थिक असमानता बढ़ी, कंपनियों के मुनाफे में उछाल, कर्मचारियों की सैलरी में ठहराव

सरकार रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण और आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है. अनुमान है कि 2024-2030 के दौरान डिफेंस बजट में 7-8% सालाना वृद्धि होगी. HAL ने वित्त वर्ष 2024 में 50% से अधिक ऑर्डर बुकिंग बढ़ाई है, और इसे 60,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है. स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने से BEL जैसी कंपनियों को भी फायदा मिलेगा.

रेलवे क्षेत्र: RVNL, BEML, IRFC

सरकार रेलवे बजट में 15-18% तक बढ़ोतरी कर सकती है. वंदे भारत ट्रेन, रोलिंग स्टॉक और ट्रैक अपग्रेडेशन पर बड़ा निवेश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, मेक इन इंडिया पहल के तहत रेलवे क्षेत्र को और अधिक अवसर मिल सकते हैं.

रियल एस्टेट: ओबेरॉय रियल्टी, PNB हाउसिंग, AAVAS फाइनेंशियर्स

रियल एस्टेट सेक्टर कच्चे माल की बढ़ती लागत और किफायती आवास की जरूरतों से जूझ रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे PNB हाउसिंग और AAVAS फाइनेंशियर्स को फायदा होगा.

नवीकरणीय ऊर्जा: वारी एनर्जी, Inox Wind, NTPC ग्रीन

सरकार 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य पर काम कर रही है. सौर ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर सरकारी नीतियां Adani Solar, Borosil Renewables और Sterling & Wilson जैसी कंपनियों को फायदा पहुंचा सकती हैं.

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola