Budget 2025: जल्द ही महंगे होंगे ये सामान, देखें पूरी लिस्ट और अभी करें खरीदारी

जल्द ही महंगे होंगे ये सामान, देखें पूरी लिस्ट और अभी करें खरीदारी
Budget 2025: जल्द ही बढ़ने वाले हैं इन जरूरी सामानों के दाम! महंगाई से पहले खरीदारी करें, देखें पूरी लिस्ट और बचाएं पैसे. जानिए कौन-कौन से प्रोडक्ट्स होंगे महंगे और कब से लागू होंगे नए दाम!
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया. इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को गति देंगी. हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव इनकम टैक्स को लेकर किया गया है.
12 लाख रुपये तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा. इस फैसले से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी बचत में बढ़ोतरी होगी.
बजट के बाद क्या होगा सस्ता?
इस बार के बजट में कई चीजों को सस्ता करने का फैसला लिया गया है. खासतौर पर आयातित जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क कटौती की गई है, जिससे कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की लागत कम होगी. इसके अलावा, कुछ लक्ज़री गाड़ियां और मोटरसाइकिलें भी सस्ती होंगी.
सस्ते होने वाले उत्पाद
- आयातित जीवनरक्षक दवाएं
- कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं
- इंपोर्टेड प्रीमियम कारें और मोटरसाइकिलें
बजट के बाद क्या होगा महंगा?
सरकार ने कुछ उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे उनके दामों में वृद्धि होगी. खासतौर पर इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले, स्मार्ट मीटर, और कुछ बुने हुए कपड़े महंगे हो जाएंगे.
महंगे होने वाले उत्पाद
- स्मार्ट मीटर
- सोलर सेल
- आयातित जूते
- आयातित मोमबत्तियां
- आयातित नौकाएं और अन्य जहाज
- पीवीसी फ्लेक्स फिल्म, शीट और बैनर
- कुछ आयातित बुने हुए कपड़े
- इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले
पीएम मोदी ने बजट की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को भारत की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के अवसरों को बढ़ाएगा, बचत को प्रोत्साहित करेगा और निवेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
रोजगार को प्राथमिकता
पीएम मोदी ने इस बजट को रोजगार बढ़ाने वाला बताया. न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को शामिल करने का फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है. सरकार ने इस बजट में नए उद्योगों, स्टार्टअप्स और बुनियादी ढांचे के विकास को भी प्राथमिकता दी है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
Also Read : GYAN पर सरकार का जबरदस्त ध्यान, भारत से कोसों दूर भागेगी गरीबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










