ePaper

Budget 2025 Expectations: पीएम आवास और आयुष्मान भारत योजनाओं में बढ़ सकते हैं आवंटन, किसानों के लिए भी उम्मीदें

Updated at : 27 Jan 2025 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2025

पीएम आवास और आयुष्मान भारत योजनाओं में बढ़ सकते हैं आवंटन, किसानों के लिए भी उम्मीदें

Budget 2025: पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद, आम नागरिकों और किसानों को मिलेगा राहत का तोहफा

विज्ञापन

Budget 2025 के घोषणा से पहले उम्मीदें बढ़ी हुई हैं, खासकर सरकारी सब्सिडी वाली योजनाओं से. महंगाई के दौर में आम जनता के लिए राहत देने के उद्देश्य से सरकार पीएम आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के तहत राशि बढ़ा सकती है.

पीएम आवास योजना: सब्सिडी और लोन प्रक्रिया में हो सकता है बदलाव

रीयल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने और आम लोगों के लिए छत को और सुलभ बनाने के लिए सरकार पीएम आवास योजना में सब्सिडी राशि बढ़ा सकती है. इसके अलावा, शहरी क्षेत्रों में आवासीय लोन लेने की प्रक्रिया को भी सरल बनाने की घोषणा की जा सकती है, जिससे अधिक लोग अपने घर का सपना पूरा कर सकें.

आयुष्मान भारत: स्वास्थ्य योजनाओं के लिए अधिक आवंटन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत भी बजट में आवंटन बढ़ाया जा सकता है, जिससे अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा सके. हाल ही में 70 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को इस योजना से जोड़ने की घोषणा की गई थी, और अब इस योजना में आवंटन बढ़ाने से इसका कवरेज और बढ़ेगा.

पीएम किसान सम्मान निधि: किस्त में हो सकती है वृद्धि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किस्त को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 किए जाने की संभावना है. इससे किसानों को महंगाई से राहत मिल सकती है और नगदी प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा, जो कि लंबे समय से किसानों की मांग रही है.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: बजट में 10% तक बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए बजट में 10% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. पिछले साल इस योजना के लिए ₹14,800 करोड़ का फंड था, जो इस साल ₹16,100 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है.

MSME: क्रेडिट गारंटी और सस्ते कर्ज की योजना

सरकार एमएसएमई क्षेत्र के लिए अतिरिक्त क्रेडिट गारंटी और कम ब्याज दरों पर कर्ज देने की घोषणा कर सकती है, जिससे छोटे व्यवसायों को और भी मदद मिल सकेगी.

Also Read : 19वीं किस्त के लिए तुरंत करें KYC, वरना रुक सकता है भुगतान, जानें कैसे करें अपडेट

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola