ePaper

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की महिलाओं को सौगात, महिला सशक्तीकरण के लिए इन पर रहा फोकस

Updated at : 01 Feb 2022 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की महिलाओं को सौगात, महिला सशक्तीकरण के लिए इन पर रहा फोकस

Budget 2022: नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए तीन नयी योजनाएं लाई जाएंगी. 2 लाख आंगनबाड़ियों को विकसित किया जाएगा. महिलाओं एवं बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का बजट पेश किया. इसमें महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया. इसके तहत नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए तीन नयी योजनाएं लाई जाएंगी. 2 लाख आंगनबाड़ियों को विकसित किया जाएगा. महिलाओं एवं बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी.

महिला सशक्तीकरण पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आम बजट किसान, युवा, ट्रेन, जैविक खेती समेत अन्य पर फोकस था. इसमें महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया गया. इसके तहत नारी शक्ति को बढ़ावा दिया जाएगा. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए तीन नयी योजनाएं लाई जाएंगी. आंगनबाड़ियों को विकसित किया जाएगा. महिलाओं एवं बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य की सुविधाएं दी जाएंगी.

Also Read: Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी झारखंड को वंदे भारत ट्रेन समेत ये बड़ी सौगात
मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य योजना को बढ़ावा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. इसके तहत मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य योजना को बढ़ावा दिया जाएगा. हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी. जेम्स एंड ज्वेलरी पर वित्त मंत्री की घोषणा से महिलाओं को राहत मिलेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से देश की 60 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को काफी उम्मीदें थीं. कपड़ा, चमड़े का सामान और डायमंड ज्वेलरी सस्ती होगी. इतना ही नहीं, मोबाइल फोन व चार्जर भी सस्ता होगा. पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई.

Also Read: झारखंड के दुमका में रांची के दीप श्रीवास्तव की हत्या, ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल में थे क्लर्क
कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान उठाना पड़ा है. एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल करने का फैसला किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना काल में बच्‍चों की पढ़ाई पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा. इसके लिए सरकार ने कुछ ठोस कदम उठाये हैं. यही नहीं डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी.

Also Read: JAC News: झारखंड में 8वीं से इंटर तक के विद्यार्थी 8 फरवरी तक जमा कर सकेंगे फॉर्म, जैक ने दिया एक और मौका

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola