Bank Holiday List : बैंकों में इस महीने 17 दिन छुट्टी! लिस्ट देखकर ही निकलें घर से

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Dec 2024 11:37 AM

विज्ञापन

Bank Holidays List /December 2024

Bank Holiday List : दिसंबर के महीने में बैंकों में 17 दिन छुट्टी रहने वाली है. ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके पर्व-त्योहार के आधार पर होगी. यहां देखें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Bank Holiday List : यदि आपको अमूमन बैंक में काम रहा है तो यह खबर आपके काम की है. जी हां…दिसंबर के महीने में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे. ये अवकाश अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के अनुसार होंगे. यदि आप इनके बारे में पहले से जान लेंगे तो बैंक के काम में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

दिसंबर में कई पर्व-त्योहार हैं, जब बैंक बंद रहेंगे

दिसंबर में सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व, पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, गोवा मुक्ति दिवस के अलावा क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इसके अलावा भी कई राज्यों के अपने त्योहार हैं. इस दिन बैंकों की ब्रांचेज में छुट्टियां रहेंगी. यहां जानें राज्य के मुताबिक बैंक कब-कब बंद रहेंगे.

  1. 3 दिसंबर ( शुक्रवार ) को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
  2. 12 दिसंबर (मंगलवार) को पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  3. 18 दिसंबर (बुधवार) को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  4. 19 दिसंबर (गुरुवार) को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
  5. 24 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  6. 25 दिसंबर (बुधवार) को क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  7. 26 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण कुछ राज्यों में बैंक अवकाश रहे.
  8. 27 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस के जश्न के आयोजन के लिए बैंक बंद रहेंगे.
  9. 30 दिसंबर (सोमवार) को यू कियांग नांगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  10. 31 दिसंबर (मंगलवार) को नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के चलते मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.

Read Also : LPG Price Hike : दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी

साप्ताहिक अवकाश कब-कब रहेगा बैंकों में

दिसंबर में रविवार के 5 दिन यानी 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इसके अलावा 14,18 दिसंबर यानी शनिवार को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.

ऑनलाइन अपने काम छुट्टी के दिन भी कर सकेंगे ग्राहक

अगर आप नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बैंक में छुट्टी के दिन भी आप अपने काम कर सकेंगे. एटीएम जाकर भी आप कैश निकाल सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola