October Bank Holidays: अक्तूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Oct 2022 6:39 AM
Bank Holidays October 2022: हम आपके लिए लेकर आये हैं इस महीने पड़नेवाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो नीचे दी गई लिस्ट पर नजर डालकर उसी के अनुसार अपने काम जल्दी से निबटा लें.
Bank Holidays in October 2022: हमारे देश में अक्तूबर का महीने त्योहारों का होता है. इस महीने कई खास त्योहार पड़ते हैं. इस बार तो दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, छठ सहित कई बड़े त्योहार अक्तूबर महीने में पड़ रहे हैं. अक्तूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और त्योहारों को लेकर बैंकों में छुट्टियां भी बहुत हैं. इस महीने बैंकों में कुल जोड़कर 21 छुट्टियां हैं. हम आपके लिए लेकर आये हैं इस महीने पड़नेवाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो नीचे दी गई लिस्ट पर नजर डालकर उसी के अनुसार अपने काम जल्दी से निबटा लें.
1 अक्तूबर को अर्धवार्षिक क्लोजिंग के कारण सिक्किम में
2 अक्तूबर को गांधी जयंती होने की वजह से सभी जगह बैंक बंद रहेंगे
3 अक्तूबर को दुर्गा पूजा यानी महाअष्टमी को लेकर बिहार, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, सिक्किम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
4 अक्तूबर को दुर्गा पूजा/दशहरा के चलते बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
Also Read: EMI पर झटका! त्योहार के मौसम में RBI ने बढ़ा दी ब्याज दर, रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा
5 अक्तूबर को दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) / श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव पर मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
6-7 अक्तूबर को दुर्गा पूजा (दसईं) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे
8 अक्तूबर को दूसरा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे
9 अक्तूबर को रविवार होने को बैंकों में बंदी रहेगी
13 अक्तूबर को करवा चौथ पर शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे
14 अक्तूबर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे
16 अक्तूबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे
18 अक्तूबर कटी बिहू के अवसर पर असम में बैंकाें की बंदी होगी
22 अक्तूबर चौथे शनिवार पर बैंकों में बंदी रहेगी
23 अक्तूबर को बैंकों में रविवार की बंदी रहेगी
24 अक्तूबर को काली पूजा / दीपावली / लक्ष्मी पूजन (दिवाली) / नरक चतुर्दशी के चलते हैदराबाद, गंगटोक, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
25 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजा / दीपावली / गोवर्धन पूजा पर हैदराबाद, गंगटोक, इंफाल और जयपुर में बैंकों में बंदी रहेगी
26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे
27 अक्तूबर को भाईदूज के मौके पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंकों में बंदी रहेगी
30 अक्तूबर को बैंकों में रविवार की बंदी
31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन / सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह का अर्घ्य) / छठ पूजा (रांची, पटना और अहमदाबाद ) में बैंक बंद रहेंगे.
Note : इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखने के लिए आप इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं-https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










