Bank Holidays : नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें

Updated:
विज्ञापन
Bank Holidays in November 2025

नवंबर 2025 में बैंक अवकाश की सूची (File Photo)

Bank Holidays : अक्टूबर का महीना अब खत्म होने को हैं. इसके बाद नवंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का मौसम खत्म होते ही लोग अपनी दिनचर्या में लौट जाएंगे. हालांकि, अगले महीने देशभर में बैंक करीब 9 दिन तक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं, कब और कहां बैंक छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

Bank Holidays : नवंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का मौसम खत्म हो जाएगा. लोग अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट जाएंगे. हालांकि, आने वाले महीने में देशभर के बैंकों में करीब 9 से 10 दिनों की छुट्टी रहने वाली है. इसलिए जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लेनी चाहिए. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी की है जो देश के विभिन्ना राज्यों में होने वाली छुट्टियों के संबंध में है. इस लिस्ट में क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश दोनों शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि लेन-देन की योजना बनाते समय इन छुट्टियों का ध्यान रखें ताकि असुविधा से बचा जा सके.

1 नवंबर को यहां रहेंगे बैंक बंद

1 नवंबर को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इगास-बगवाल का अवकाश रहेगा. नवंबर  के पहले दिन कन्नड़ राज्योत्सव और इगास-बगवाल के अवसर पर बेंगलुरु और देहरादून में बैंक बंद रहेंगे.

5 नवंबर को बैंक बंद

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टी सूची के अनुसार, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के मौके पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं.

साप्ताहिक अवकाश कितने होंगे नवंबर में

2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को शनिवार और रविवार हैं. ये दिन देशभर में बैंकों की नियमित साप्ताहिक छुट्टियां होंगी, इसलिए इन दिनों बैंक बंद रहेंगे. कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में विभिन्न राज्यों में बैंक लगभग नौ दिनों तक बंद रहेंगे. इसमें सप्ताहांत, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ वांगला, गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं.

ऑनलाइन सार्विस रहेगी चालू

इन छुट्टी के दिनों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक बिना किसी रुकावट के एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, निर्धारित रखरखाव कार्य के दौरान कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola