Bank Holidays List June: जल्द निपटा लें जरूरी काम, जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2022 11:58 AM
Bank Holiday June: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून महीने में बैंकों की छुट्टियों से संबंधित कैलेंडर जारी कर दिए हैं. जून महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक त्योहारों और जयंती के अवसर पर कुल 12 दिन बंद (June Bank Holiday List 2022) रहेंगे.
Bank Holidays in June 2022: आज 1 जून है. आज से नया महीना शुरू हो गया है. ऐसे में आपके लिए यह जरूरी है कि आप जानें की इस महीने बैंकों में कितने दिन कामकाज होगा, और कितने दिनों बैंकों की छुट्टी रहेगी. बता दें कि, जून में 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. कौन-कौन दिन बैंक में छुट्टी रहेगी हम बता रहे हैं. क्योंकि, कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है. लेकिन, उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं.
अगर आपको जून के महीने में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो पूरी लिस्ट पर अच्छी (June Bank Holiday List 2022) तरह से देख लें. हम आपको बता रहे हैं कि जून में बैंक कितने दिन बंद रहेगी. बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखने के लिए खबर को पूरी पढ़ें. ताकी आप अनावश्यक छुट्टी वाले दिन बैंक न चले जाएं.
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों की छुट्टियों से संबंधित लिस्ट जारी कर दी है. छुट्टियों का कैलेंडर पर नजर डालें तो जून महीने में 12 छुट्टियां पड़ रही हैं. हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले अलग- अलग पर्व त्योहार के आधार पर होगी. इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है. वहीं देखा जाए तो यूपी, बिहार आदि जैसे राज्यों में इस महीने ज्यादा छुट्टी नहीं है.
2 जून- महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस ( इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना के बैंकों में छुट्टी रहेगी)
3 जून- श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस (इस दिन केवल पंजाब के बैंकों में छुट्टी रहेगी)
5 जून- रविवार होगा जो साप्ताहिक अवकाश होता है.
11 जून- दूसरा शनिवार पड़ेगा. इस दिन अवकाश होगा.
12 जून- रविवार होगा जो साप्ताहिक अवकाश होता है.
14 जून- पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती ( इस अवसर पर ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में अवकाश रहेगा)
15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन ( इस अवसर पर ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर के बैंकों में छुट्टी रहेगी)
19 जून- रविवार होगा जो साप्ताहिक अवकाश होता है.
22 जून- खारची पूजा (इस अवसर पर केवल त्रिपुरा में रहेगा अवकाश)
25 जून- चौथा शनिवार पड़ रहा है. इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी.
26 जून- रविवार है जो साप्ताहिक अवकाश होता है.
30 जून- रेमना नी (इस अवसर पर केवल मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










