Stay Home : 25 मार्च से सभी घरेलू उड़ानों पर लग गयी रोक, ट्रेनों का परिचालन 31 तक बंद

Updated at : 23 Mar 2020 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Stay Home : 25 मार्च से सभी घरेलू उड़ानों पर लग गयी रोक, ट्रेनों का परिचालन 31 तक बंद

देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन (Lock Down) के बावजूद लोगों के घरों में नहीं रहने (Stay Home) में नहीं रहने और आवागमन जारी रहने के मद्देनजर सरकार ने 25 मार्च से सभी घरेलू उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन (Lock Down) के बावजूद लोगों के घरों में नहीं रहने (Stay Home) में नहीं रहने और आवागमन जारी रहने के मद्देनजर सरकार ने 25 मार्च से सभी घरेलू उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी है. सभी घरेलू उड़ान आगामी 24 मार्च की आधी रात या फिर 25 मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी. हालांकि, मालवाहक कार्गो विमानों पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी. सरकार की ओर से यह कदम कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया है. आपको बता दें कि रेलगाड़ियों के परिचालन पर 31 मार्च तक रोक लगाने के पीछे भी यही उद्देश्य है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को इस बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्‍या 400 का आंकड़ा पार कर गयी. वहीं, दुनियाभर में अब तक इस संक्रमण से 15,296 लोगों की जान जा चुकी है. कई देश इस संक्रमण के आगे मजबूर दिखाई दे रहे हैं. संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाये हैं. उन्हीं में से एक घरेलू उड़ानों पर रोक लगाना भी उन्‍हीं से एक है.

इससे पहले, रविवार को पीएम ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. इसकी सफलता के बाद तमाम राज्‍यों में लॉकडाउन कर दिया गया है. सभी ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. केवल जरूरी वस्‍तुओं को बेचने की छूट दी गयी है. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से सुनावाई की व्‍यवस्‍था की है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola