Ayushman Bharat: क्या गरीबी रेखा से ऊपर वालों का भी बन सकता है आयुष्मान कार्ड, अभी जानें सरकार का नियम

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 06 Dec 2023 2:39 PM

विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जरूरतमंदों के मुफ्त इलाज के लिए महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भव की शुरूआत की गयी है. इस योजना का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जरूरतमंदों के मुफ्त इलाज के लिए महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भव की शुरूआत की गयी है. इस योजना का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया है.

undefined

केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना के तीसरे चरण में कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पहले से काफी ज्यादा आसान कर दिया गया है. सरकार की कोशिश है कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को जोड़ा जाए और उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए.

undefined

ऐसे में कई बार लोग सवाल पूछते हैं कि क्या आयुष्मान कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर वाले लोगों का बन सकता है. तो जवाब है हां. केंद्र सरकार के योजना में कुछ संशोधन किया है. इसके बाद, अब गरीबी रेखा से ऊपर मीडिल क्लास के लोगों को भी योजना का लाभ दिया जा सकता है.

Also Read: Ayushman Card: केवल क्यूआर कोर्ड स्कैन करके हो सकता है 5 लाख का मुफ्त इलाज, जानें क्या है सरकार की नया प्लान
undefined

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने अब इस योजना को ‘The Missing Middle’ यानि जिन तक ये स्कीम नहीं पहुंची है, उन तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है. इससे, सेल्फ इम्पलॉयड, प्रोफेशनल्स या फिर छोटे मोटे उद्योग धंधों (MSMEs) से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा.

undefined

लाभुक को किसी परेशानी में नहीं फंसना पड़े इसके लिए अब सरकार के द्वारा रजिस्ट्रेशन के दौरान सेल्फ वेरीफिकेशन मोड की शुरूआत कर दी है. जहां लाभुक आवेदक को OTP, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन विकल्प दिया जाता है.

undefined

आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाने या किसी दिक्कत की स्थिति में केंद्र और राज्य स्तरीय दो हेल्पलाइन भी मदद के लिए उपलब्ध हैं. कोई भी व्यकित मदद के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के हेल्पलाइन नंबर 180018004444 पर काल कर सकते हैं.

undefined

योजना के तहत मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज, ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च, आदि को कवर किया जाता है. योजना की पात्रता की जांच करने के लिए 14555 पर काल कर सकते हैं. इसके अलावा, pmjay.gov.in पर भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola