बुजुर्गों को और अधिक हेल्थ पैकेज देने की तैयारी में सरकार

Ayushman Bharat
Ayushman Bharat: बुजुर्गों को और अधिक हेल्थ पैकेज देने की तैयारी में सरकार
Ayushman Bharat: सरकार द्वारा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य कवरेज शुरू करने की तैयारी के बीच आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की कार्यान्वयन एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण बुजुर्गों के लिए और अधिक स्वास्थ्य पैकेज जोड़ने की आवश्यकता का आकलन कर रही है. सूत्रों ने बताया कि विस्तारित योज���ा इस माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है. इससे लगभग 4.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ नागरिकों को लाभ मिलेगा. यह योजना वर्तमान में व्यापक कवरेज प्रदान करती है. इसमें सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, कैंसर और हृदयरोग जैसी 27 चिकित्सा विशेषज्ञताओं में 1,949 चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं. लाभार्थियों को अस्पताल की सेवाएं, जिनमें दवाएं (अस्पताल से छुट्टी के बाद 15 दिनों की दवाइयां), डायग्नोस्टिक सुविधाएं, भोजन और आवास सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं. सूत्र ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन करने का पात्र होगा.
नये कार्ड के लिए दोबारा करना होगा आवेदन : यह एक आवेदन आधारित योजना है. लोगों को पीएमजेएवाइ पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर पंजीकरण कराना होगा. जिन लोगों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, उन्हें नये कार्ड के लिए दोबारा आवेदन करना होगा और अपना ई-केवाईसी दोबारा पूरा करना होगा.
Also Read: 70 साल के बुजुर्गों के हेल्थ की गारंटी है Ayushman Bharat स्कीम, ऐसे बनेगा आयुष्मान भारत कार्ड
बुजुर्गों को अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा
70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा पहले से ही इस योजना के अंतर्गत कवर किये गये परिवारों से संबंधित लोगों को अपने लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा, जिसे उन्हें 70 वर्ष से कम आयु के अन्य परिवार के सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा.
विकल्प चुन सकते हैं अन्य सरकारी बीमा धारक
70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे. हालांकि, जो लोग पहले से ही अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं, जैसे कि सीजीएचएस, इसीएचएस और सीएपीएफ का लाभ उठा रहे हैं, वे या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या एबी-पीएमजेएवाइ का विकल्प चुन सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










