5 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? चेक करें आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

Updated:
विज्ञापन

अगर आज आप ऑफिस, बाजार या किसी जरूरी काम से अपनी गाड़ी लेकर निकलने वाले हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जान लीजिए.

विज्ञापन

5 अगस्त की सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने नई कीमतें जारी कर दी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसका असर अभी खुदरा फ्यूल की कीमतों पर नहीं दिखा है. हालांकि, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और कमी देखने को मिली है. ऐसे में अपनी गाड़ी की टैंक फुल कराने से पहले अपने शहर का रेट जरूर चेक कर लें. 

आज पेट्रोल कहां कितना सस्ता या महंगा हुआ?

दिल्ली में पेट्रोल आज भी 102.12 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. वहीं बेंगलुरु में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि नोएडा, लखनऊ और रांची समेत कुछ शहरों में कीमतें घटी हैं. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज (₹/L)कल (₹/L)बदलाव
पटना113.37113.370.00
बेगूसराय113.94113.59+0.35
भागलपुर114.37114.33+0.04
दरभंगा114.16114.90-0.74
गया114.31114.35-0.04
मुजफ्फरपुर114.10114.90-0.80
देवघर104.99104.990.00
धनबाद105.36105.35+0.01
जमशेदपुर 105.28105.22+0.06
रांची106.19107.09-0.90
लखनऊ101.86101.89-0.03
नई दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.51113.510.00
चेन्नई107.76107.77-0.01
गुरुग्राम102.97102.970.00
नोएडा101.96102.12-0.16
बेंगलुरु111.68110.82+0.86
भोपाल114.54114.540.00

डीजल के नए रेट में क्या बदलाव हुआ?

डीजल के मोर्चे पर भी तस्वीर लगभग वही रही. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं रांची, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कीमतों में कमी आई है, जबकि बेंगलुरु और बेगूसराय में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज (₹/L)कल (₹/L)बदलाव
पटना99.3699.360.00
बेगूसराय99.9099.57+0.33
भागलपुर100.30100.26+0.04
दरभंगा100.10100.80-0.70
गया100.26100.31-0.05
मुजफ्फरपुर100.05100.80-0.75
देवघर100.21100.210.00
धनबाद100.56100.55+0.01
जमशेदपुर 100.48100.42+0.06
रांची101.31102.16-0.85
लखनऊ95.3695.360.00
नई दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.5599.550.00
गुरुग्राम95.6495.640.00
नोएडा95.4495.56-0.12
बेंगलुरु99.5698.77+0.79
भोपाल99.6499.640.00

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का रेट

अगर आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट SMS से जानना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं. 

  • IOCL: RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें. 
  • BPCL: RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें. 
  • HPCL: HPPRICE <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें. 

ये भी पढ़ें: सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, विदेशी निवेश से डिजिटल पेमेंट तक कई नियम बदलने की तैयारी



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola