ePaper

भारत में खुलेगा एप्पल का ऑनलाइन स्टोर , अगले दो महीने में चल रही खोलने की तैयारी

Updated at : 26 Aug 2020 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में खुलेगा एप्पल का ऑनलाइन स्टोर , अगले दो महीने में चल रही खोलने की तैयारी

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल अगले दो महीने में भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि एप्पल सितंबर-अक्टूबर में अपना ऑनलाइन स्टोर पेश करने की तैयारी कर रही है.

यह स्टोर त्यौहारी मौसम समय खोला जा सकता है. इससे कंपनी को दशहरा और दिवाली के समय में मांग का फायदा मिलने की उम्मीद है. इस संबंध में कंपनी को किए गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है. खबरों की माने तो एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने इस साल के अंत तक भारत में एप्पल का ऑनलाइन स्टोर खोलने के बारे में फरवरी में ही कहा था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola