Coronavirus infection से ग्रसित कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देगी अमेजन
Coronavirus की चपेट में भारत समेत दुनिया के 100 से अधिक देश आ गये हैं. गुरुवार को ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने कोरोनावायरस के संक्रमण से पीड़ित अपने कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देने का ऐलान किया है.
सैंन फ्रांसिस्को : अमेजन ने बुधवार को कहा कि उसके किसी कर्मचारी के कोरोना वायरस या कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने पर उसके सवैतनिक अवकाश को बढ़ा दिया गया है. दुनिया की प्रमुख ऑनलाइन खुदरा कंपनी ने बताया कि उसने 2.5 करोड़ डॉलर के एक अमेजन राहत कोष का गठन किया है, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की मदद की जाएगी.
कंपनी ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित होने वाले या निरीक्षण में रखे गये अमेजन के सभी कर्मचारियों को दो सप्ताह का सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि कर्मचारी वेतन की चिंता किये बिना अपनी सेहत पर पूरी तरह ध्यान दें.
कंपनी ने बताया कि अमेजन के साझेदार और अस्थायी कर्मचारी राहत कोष से मदद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दो सप्ताह के लिए होगी. दुनिया भर में अमेजन के आठ लाख पूर्णकालिक कर्मचारी हैं. कंपनी ने पिछले सप्ताह बताया था कि उसके एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए