Air India Fare Price: एयर इंडिया में अहमदाबाद से लंदन का कितना लगता है किराया, किस क्लास के लिए कितना देना पड़ता है पैसा?

Updated:
विज्ञापन

Air India Fare Price

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Air India Fare Price: Air India की फ्लाइट संख्या AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ़ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे ने न सिर्फ विमान में सवार 242 यात्रियों की ज़िंदगियों को प्रभावित किया बल्कि पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है. DGCA की रिपोर्ट के […]

विज्ञापन

Air India Fare Price: Air India की फ्लाइट संख्या AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ़ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे ने न सिर्फ विमान में सवार 242 यात्रियों की ज़िंदगियों को प्रभावित किया बल्कि पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है.

विज्ञापन

DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, यह Boeing 787-8 Dreamliner विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से दोपहर 1:39 बजे उड़ा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसमें तकनीकी खराबी के कारण MAYDAY कॉल जारी की गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट जाने के बाद विमान एयरपोर्ट के नज़दीक ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस फ्लाइट में पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. कुछ यात्री व्यापार के सिलसिले में जा रहे थे, तो कुछ शिक्षा और परिवार से मिलने की उम्मीद लेकर सफर पर थे.

विजय रूपाणी का अहमदाबाद से लंदन तक का टिकट

टिकट की कीमतें और क्लास के विकल्प

इस फ्लाइट का किराया आम लोगों की पहुंच से काफ़ी ऊपर था. एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यात्रियों को टिकट के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी थी.

इकोनॉमी क्लास (Economy Class)

  • Value Fare: ₹53,811
  • Classic Fare (Recommended): ₹57,801
  • Flex Fare: ₹62,211

इन सभी फेयरों में शामिल सुविधाएं थीं

  • चेक-इन बैगेज: 1 या 2 बैग (23 किलोग्राम प्रत्येक)
  • हैंड बैगेज: 7 किलो
  • मुफ्त भोजन
  • सीमित सीट चयन
  • क्लास के अनुसार रिफंड व बदलाव शुल्क अलग-अलग

Also Read: 13 साल पुराना था विमान, 2.81 हजार करोड़ कीमत और ढेर सारी खासियत

Also Read: एयर इंडिया के पायलट ने तीन बार भेजा ‘May Day, May Day, May Day’ का मैसेज और फिर…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola