ePaper

BOEING 787-8 Dreamliner: 13 साल पुराना था विमान, 2.81 हजार करोड़ कीमत और ढेर सारी खासियत

Updated at : 12 Jun 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
BOEING 787-8 Dreamliner

BOEING 787-8 Dreamliner

BOEING 787-8 Dreamliner: वेबसाईट skybrary.aero के अनुसार Boeing 787-8 Dreamliner दुनिया का पहला ऐसा कमर्शियल विमान है, जिसकी निर्माण सामग्री का 50% हिस्सा कंपोजिट मटेरियल से बना होता है, जिससे यह हल्का और अधिक ईंधन-कुशल बनता है. यह एक मिड-साइज, वाइड-बॉडी, ट्विन इंजन जेट एयरलाइनर है.

विज्ञापन

BOEING 787-8 Dreamliner: 12 जून 2025 को दोपहर 1:39 बजे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जब अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही यह हाईटेक विमान हादसे का शिकार हो जाएगा. करीब 2.81 हजार करोड़ रुपये की कीमत वाला और अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह BOEING 787-8 Dreamliner विमान 13 साल पुराना था, जो कभी अपनी लंबी दूरी की क्षमता और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता था. इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे—230 यात्री और 12 क्रू मेंबर. सवाल उठता है कि इतने एडवांस और विश्वसनीय माने जाने वाले विमानों में से एक यह Dreamliner आखिर क्यों और कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गया? इस हादसे ने विमान की उम्र, रखरखाव, पायलट्स की ट्रेनिंग और टेक्निकल फिटनेस जैसे अहम मुद्दों पर एक बार फिर ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं इस Dreamliner विमान की खूबियों, तकनीकी विवरण और उससे जुड़े सवालों के बारे में विस्तार से.

Boeing 787-8 Dreamliner की खासियतें

वेबसाईट skybrary.aero के अनुसार Boeing 787-8 Dreamliner दुनिया का पहला ऐसा कमर्शियल विमान है, जिसकी निर्माण सामग्री का 50% हिस्सा कंपोजिट मटेरियल से बना होता है, जिससे यह हल्का और अधिक ईंधन-कुशल बनता है. यह एक मिड-साइज, वाइड-बॉडी, ट्विन इंजन जेट एयरलाइनर है.

तकनीकी विशेषताएं

  • विंगस्पैन: 60.10 मीटर
  • लंबाई: 56.70 मीटर
  • ऊंचाई: 16.90 मीटर
  • इंजन: 2 × General Electric GEnx (280 kN) या 2 × Rolls-Royce Trent 1000 टर्बोफैन (280 kN)
  • कीमत: 2.18 हजार करोड़

इस विशेष विमान को दूरी और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है और यह आमतौर पर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में प्रयोग किया जाता है.

Also Read: उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया एयर इंडिया का विमान, देखें वीडियो

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola