ePaper

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 75 उड़ानें फिर हुईं कैंसिल, रविवार तक पैसेंजरों को मिल सकती है राहत

Updated at : 10 May 2024 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की 75 उड़ानें फिर हुईं कैंसिल, रविवार तक पैसेंजरों को मिल सकती है राहत

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 75 उड़ाने फिर हुईं रद्द

Air India Express: टाटा समूह की एयरलाइन रोजाना करीब 380 उड़ानें संचालित करती है. हड़ताल के मद्देनजर उपजी बाधाओं को कम करने के प्रयासों के तहत ऑपरेशन में कटौती की गई है. मंगलवार रात से एयरलाइन ने 260 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं.

विज्ञापन

Air India Express: चालक दल के सदस्यों की कमी की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटों की उड़ानें शुक्रवार को भी बाधित रही हैं. मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो 10 मई 2024 को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन की करीब 75 उड़ानें रद्द की गई हैं. कंपनी को रविवार तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस और बीमार पड़ने वाले हड़ताली कर्मचारियों के बीच सुलह हो गई है और हड़ताली कर्मचारी काम पर वापस आने की बात कही है. लेकिन, फिलहाल उड़ान संकट बरकरार है.

कंपनी के कुप्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों की हड़ताल

बता दें कि मंगलवार 7 मई 2024 की देर शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के 200 सदस्य अचानक बीमार हो गए. ये कर्मचारी कंपनी में तथाकथित तौर पर कुप्रबंधन और भेदभावपूर्ण व्यवहार की वजह से हड़ताल पर चले गए थे. इस बीच, कंपनी ने बीमार 200 चालक दल के सदस्यों में से 25 को बर्खास्त करने संबंधी लेटर भी जारी कर दिया था. इसके बाद गुरुवार की शाम एयरलाइन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई बैठक में दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी. कंपनी ने 25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को वापस लेने और उन्हें काम पर लौटने का ऐलान किया.

कंपनी को 30 करोड़ रुपये का नुकसान

खबर है कि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस को मंगलवार देर शाम से लेकर अब तक करीब 260 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है. कंपनी को कर्मचारियों की कमी की वजह से शुक्रवार को भी 75 उड़ानों को रद्द करना पड़ा. एयरलाइन में उपजे संकट की वजह से कंपनी को अब तक करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. यह नुकसान पैसेंजरों को क्षतिपूर्ति के तौर पर किराया रिफंड करने की वजह से उठाना पड़ रहा है.

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से फ्लैट खरीदार को मिला न्याय, सूद समेत पैसा लौटाएगी कंपनी

रोजाना 380 उड़ानें संचालित करती है एयरलाइन

टाटा समूह की एयरलाइन रोजाना करीब 380 उड़ानें संचालित करती है. हड़ताल के मद्देनजर उपजी बाधाओं को कम करने के प्रयासों के तहत ऑपरेशन में कटौती की गई है. मंगलवार रात से एयरलाइन ने 260 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन औसतन रोजाना 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं. एयरलाइन उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने में मदद कर रही है.

टीसीएस के सीईओ कृतिवासन की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola