Wealth Creation Study: अडाणी की इस कंपनी ने 1 लाख रुपये को 5 साल में बना दिये 17 लाख रुपये

अडाणी ग्रुप की एक कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) सबसे तेजी से संपत्ति बनाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है. मोतिलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के 26वें वेल्थ क्रिएशन स्टडी 2016-2021 (Wealth Creation Study 2016-2021) में यह तथ्य सामने आया है.
Wealth Creation Study: कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बार-बार आरोप लगाते हैं कि केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार सारी सरकारी संपत्तियों को अपने दोस्तों अंबानी और अडाणी (मुकेश अंबानी – Mukesh Ambani और गौतम अडाणी – Gautam Adani) के हवाले कर दे रही है. कुछ ही दिनों में पूरे देश पर इन दोनों कंपनियों का कब्जा हो जायेगा. राहुल गांधी के दावों का कोई सबूत अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन अडाणी की एक कंपनी ने संपत्ति बनाने में अंबानी की कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया है.
जी हां. अडाणी ग्रुप की एक कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) सबसे तेजी से संपत्ति बनाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है. मोतिलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के 26वें वेल्थ क्रियेशन स्टडी 2016-2021 (Wealth Creation Study 2016-2021) में यह तथ्य सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कंपनी वर्ष 2016 में अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया गया था, तो वर्ष 2021 में उसका मूल्य बढ़कर 17 लाख रुपये हो गया. रिपोर्ट में अडाणी ट्रांसमिशन को फास्टेस्ट वेल्थ क्रियेटर (Fastest Wealth Creator) करार दिया गया है.
Also Read: जियो के मालिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने 5 साल में बनायी 9661 अरब की संपत्ति, दूसरे नंबर पर TATA की TCS
अडाणी ट्रांसमिशन सिर्फ फास्टेस्ट वेल्थ क्रियेटर ही नहीं, बल्कि मोस्ट कंसिस्टेंट वेल्थ क्रियेटर भी रहा. यानी पिछले पांच सालों में हर साल इस कंपनी ने आउटपरफॉर्म किया. अगर 10 फास्टेस्ट वेल्थ क्रियेटर की बात करेंगे, तो इसमें अडाणी ट्रांसमिशन के बाद इस लिस्ट में दीपक नाइट्राइट, अडाणी एंटरप्राइजेज, तानला प्लेटफॉर्म्स, रुचि सोया इंडस्ट्रीज, अलकाइल अमाइंस, वैभव ग्लोबल, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, पीएंडजी हेल्थ और एस्कॉर्ट्स ने जगह बनायी.
Also Read: Wealth Creation Report: 5 साल में भारत की 100 कंपनियों ने बनायी 71 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति
मोस्ट कंसिस्टेंट वेल्थ क्रियेटर कंपनीज की बात करेंगे, तो अडाणी एंटरप्राइजेज के बाद अलकाइल अमाइंस, पीएंडजी हेल्थ, विनती ऑर्गेनिक्स, एस्ट्रल, हनीवेल ऑटो, आरती इंडस्ट्रीज, एसआरएफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडाणी ट्रांसमिशन ने इस लिस्ट में अपनी जगह सुनिश्चित की. इस सेगमेंट में अडाणी की दो कंपनियों ने जगह बनायी, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सिर्फ एक कंपनी इस लिस्ट में अपनी जगह सुनिश्चित कर पायी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




