ePaper

जियो के मालिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने 5 साल में बनायी 9661 अरब की संपत्ति, दूसरे नंबर पर TATA की TCS

Updated at : 18 Dec 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
जियो के मालिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने 5 साल में बनायी 9661 अरब की संपत्ति, दूसरे नंबर पर TATA की TCS

Jio के मालिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने 5 साल में बनायी 9661 अरब की संपत्ति, दूसरे नंबर पर TATA की TCS. वेल्थ रिपोर्ट से हुआ खुलासा. पढ़ें रिपोर्ट की खास बातें...

विज्ञापन

रांची: दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में शुमार हो चुके जियो (Jio) के मालिक मुकेश अंबानी ने कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी कंपनी का अलग-अलग क्षेत्रों में विस्तार किया है. इसकी वजह से उसकी पूंजी और संपत्ति दोनों में जबर्दस्त उछाल आया है.

पिछले पांच साल की ही बात करें, तो कंपनी ने 9,661 अरब  रुपये की संपत्ति बनायी है. वेल्थ क्रिएशन के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा की कंपनी टीसीएस है. उसने 7,294 अरब रुपये की संपत्ति बनायी है. मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के 26वें एनुअल वेल्थ क्रिएशन स्टडी (26th Annual Wealth Creation Study) में इसका खुलासा हुआ है.

वेल्थ क्रिएशन (Wealth Creation) पर जारी इस हालिया स्टडी रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले पांच साल यानी वर्ष 2016 से 2021 के दौरान जिन कंपनियों ने सबसे ज्यादा संपत्ति बनायी है, उनमें इन दो शीर्ष कंपनियों के अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

Also Read: Reliance Jio ने दिया झटका, 480 रुपये तक महंगे हुए रीचार्ज प्लान, देखें नया रेट चार्ट

एचडीएफसी बैंक ने इस समयावधि में 5,182 अरब रुपये की संपत्ति बनायी, तो हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 3,427 अरब रुपये की. सबसे ज्यादा वेल्थ क्रिएशन करने वाली कंपनियों की सूची में इंफोसिस 5वें नंबर पर है. इस कंपनी ने वर्ष 2016 से 2021 के बीच में 3,257 अरब रुपये की संपत्ति बनायी.

लिस्ट में छठे नंबर की कंपनी बजाज फाइनेंस ने 2,592 अरब रुपये, आईसीआईसीआई बैंक ने 2,475 अरब रुपये, एचडीएफसी ने 2,422 अरब रुपये और कोटक महिंद्रा ने 2,081 अरब रुपये का वेल्थ क्रिएशन किया. वेल्थ क्रिएशन के मामले में टॉप-10 कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज 10वें नंबर की कंपनी रही, जिसने इस कालखंड में कुल 1,613 अरब रुपये की पूंजी बनायी.

Also Read: JIO के महंगे रीचार्ज प्लान की ये रही पूरी लिस्ट, देखें आपके लिए कौन-सा है फायदेमंद

उल्लेखनीय है कि शुरू में लोगों को मुफ्त में कनेक्शन देने वाले Jio ने हाल ही में अपने टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लांस में 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर 480 रुपये तक का बोझ बढ़ गया है.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola