ePaper

गौतम अदाणी रिश्वत मामले में आया नया मोड़, सामने आया ग्रुप के सीएफओ का बयान

Updated at : 30 Nov 2024 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
गौतम अदाणी रिश्वत मामले में आया नया मोड़, सामने आया ग्रुप के सीएफओ का बयान

Gautam Adani

Gautam Adani: जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि अदाणी ग्रुप अमेरिकी कानूनों का सम्मान करता है और मामले में सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि जब आरोप सार्वजनिक हुए, तो वह लंदन में गौतम अदाणी के साथ थे और उन्हें इस पर आश्चर्य हुआ था.

विज्ञापन

Gautam Adani: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स की ओर से लगाए गए रिश्वत के आरोप मामले में एक नया मोड़ आ गया है. अदाणी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की बात सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि अगर किसी बड़ी राशि का भुगतान किया जाता, तो उन्हें निश्चित रूप से उसकी जानकारी होती.

अमेरिकी आरोप ग्रुप पर हमला नहीं

जुगेशिंदर सिंह ने वित्तीय सेवा मंच ट्रस्ट ग्रुप के एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘हम शत-प्रतिशत इस बात से अवगत हैं कि इस तरह का कोई भी मामला नहीं है. इसका कारण यह है कि अगर आप किसी को इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर रहे हैं, तो मुझे निश्चित रूप से पता होगा.’’ उन्होंने कहा कि ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी सहित अन्य के खिलाफ अमेरिका में लगाए गए आरोप ‘अभियोजन अधिकार के अनूठे उपयोग’ का मामला है. उन्होंने यह भी कहा कि यह ग्रुप पर हमला नहीं है.

उचित प्लेटफॉर्म पर देंगे आरोपों का जवाब

अदाणी ग्रुप के सीएफओ ने कहा कि आरोपों में जिन व्यक्तियों के नाम है, वे मामले में उचित मंच पर जवाब देंगे. अमेरिका में लगाए गए इन आरोपों के बाद किसी भी बैंक ने समीक्षा के लिए ग्रुप से संपर्क नहीं किया है. हर कोई ग्रुप को बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए जो कुछ भी चाहिए, वह देने को तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी रूप से हमारे बैंक साझेदार समझते हैं कि हमें उनके पैसे की जरूरत नहीं है. हमें इसकी जरूरत नहीं है. लिहाजा यह हमारे लिए उपलब्ध है.’’

इसे भी पढ़ें: WATCH: 52 करोड़ में खरीदा ‘केला’ खा गया शख्स, बताया कैसा था स्वाद

अदाणी ग्रुप के पास है कर्ज चुकाने की क्षमता

जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि अदाणी ग्रुप के पास 30 महीने के कर्ज दायित्वों को चुकाने की पर्याप्त क्षमता है. अगले 12 महीनों में लगभग तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाया जाना है. उन्होंने भरोसा जताया कि ज्यादातर बैंक इस कर्ज भुगतान के लिए वित्तपोषण कर देंगे. उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप की इच्छा घरेलू बाजारों से भारतीय रुपये में यथासंभव कर्ज जुटाने की है, लेकिन लंबी अवधि की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए दीर्घकालिक वित्त की कमी होने से उसे अमेरिका जाना पड़ रहा है. हालांकि, अदाणी ग्रुप खुदरा निर्गमों जैसे साधनों के जरिये ऐसी परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए घरेलू बाजारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिल गेट्स को गिरफ्तार करो!’ X पर कर रहा है ट्रेंड, Viral Video, जानें असली राज

आरोप लगने के वक्त लंदन में थे गौतम अदाणी

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप अमेरिकी कानूनों का सम्मान करता है और मामले में सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि जब आरोप सार्वजनिक हुए, तो वह लंदन में गौतम अदाणी के साथ थे और उन्हें इस पर आश्चर्य हुआ था. आंध्र प्रदेश में बिजली खरीद समझौते को रद्द के मामले पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. ऐसा होने पर वे खुश होंगे. इसका कारण यह है कि आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता रद्द होते ही वे अधिक कीमत पर बिजली बेच सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: भागलपुर की हॉट सीट बनी यह विधानसभा, जदयू और लोजपा दोनों की है पैनी नजर…

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola