Adani Group: अदाणी परिवार के महादान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का महाकुंभ में बड़ा बयान

Updated at : 03 Feb 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Adani Food Donation Kumbh

महाकुंभ 2025 में भोजन पकाते गौतम अदाणी (बाएं) और दाएं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Adani Group: अदाणी परिवार की ओर से महाकुंभ 2025 में किए गए अन्नदान को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महायज्ञ बताया. यह न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है, बल्कि भारतीय संस्कृति में दान और सेवा की परंपरा को भी मजबूती देता है. महाकुंभ 2025 में इस प्रकार के कार्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सेवा का एक बड़ा उदाहरण बनकर उभरे हैं.

विज्ञापन

Adani Group: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अदाणी परिवार की ओर से किए गए अन्नदान पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने इसे एक महान यज्ञ की संज्ञा दी है. उन्होंने कहा, “सबसे अच्छा धन वह होता है जो दान में दिया जाता है.” और अदाणी परिवार ने अन्न की आहुति देकर एक बहुत बड़ा यज्ञ संपन्न किया है.

अदाणी परिवार ने किया महायज्ञ: शंकराचार्य

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, “जब हम यज्ञ करते हैं, तो हम देवताओं को आहुति देते हैं. जो लोग (महाकुंभ में श्रद्धालु) यहां हैं, उन्हें भी देवता मानते हैं. भगवान उन्हें (अदाणी परिवार) ऐसी क्षमताएं प्रदान करते रहें, ताकि वे अच्छे काम करते रहें. मैं बहुत खुश हूं.” उनका यह बयान अदाणी ग्रुप की ओर से महाकुंभ में किए गए अन्नदान को लेकर आया है, जहां लाखों श्रद्धालुओं को फ्री में भोजन उपलब्ध कराया गया.

महाकुंभ 2025 में अदाणी ग्रुप की सेवा

प्रयागराज महाकुंभ में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए आते हैं और साधु-संतों के दर्शन करते हैं. ऐसे में भोजन और दूसरी सुविधाओं का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है. अदाणी ग्रुप ने यहां बड़े स्तर पर अन्नदान का आयोजन किया, जिसमें संतों, श्रद्धालुओं और गरीबों को फ्री में भोजन वितरित किया गया.

दान और धर्म का महत्व

हिंदू धर्म में दान और सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है. धर्मशास्त्रों के अनुसार, अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है, क्योंकि यह प्रत्यक्ष रूप से जीवन को बनाए रखने में सहायक होता है. महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में इस तरह का दान विशेष महत्व रखता है और इसे धार्मिक कार्यों में सर्वोच्च स्थान दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें: फोर्ब्स की लिस्ट पर उठ रहे सवाल, टॉप 10 ग्लोबल सुपरपावर से भारत को क्यों किया बाहर?

अदाणी ग्रुप का समाज सेवा में योगदान

अदाणी ग्रुप केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है. गौतम अडानी के नेतृत्व में समूह विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कि 12 लाख तक की कमाई पर टैक्स नहीं तो फिर 4-8 लाख पर 5% टैक्स क्यों?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola