ePaper

सोने की कीमतों में लगातार तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का रेट

Updated at : 26 Feb 2026 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 February 2026

आज 26 फरवरी 2026 का सोना चांदी भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 February 2026: क्या आज सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड या चांदी देगी बड़ा झटका? जानिए आज 26 फरवरी के लेटेस्ट रेट्स और बाजार की हलचल क्या है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां सोने की कीमतों में लगातार सातवें दिन बढ़त जारी है, वहीं चांदी की चाल आज थोड़ी सुस्त नजर आ रही है. बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले दिन के बाजार बंद होने के भाव और आज की शुरुआती हलचल के आधार पर हैं. अगर आप आज गहने खरीदने या निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो पहले लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: क्या आज फिर महंगा हुआ सोना?

ग्लोबल मार्केट में बढ़ते तनाव और अमेरिका से जुड़ी आर्थिक खबरों के कारण सोने की कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है. आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़त देखी गई है, जिससे यह 16,190 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. पिछले एक हफ्ते में सोने ने लंबी छलांग लगाई है और निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है.

आज सोने का भाव (26 फरवरी 2026)

सोने की शुद्धता के आधार पर आज के ताजा रेट्स यहां दिए गए हैं:

सोने की शुद्धताआज का भाव (प्रति 1 ग्राम)कल का भाव (25 Feb)बदलाव
24 कैरेट₹16,190₹16,189+ ₹1
22 कैरेट ₹14,841₹14,840+ ₹1
18 कैरेट ₹12,143₹12,142+ ₹1

शहरों के अनुसार सोने का भाव (1 ग्राम)

विभिन्न शहरों में टैक्स और स्थानीय कारकों की वजह से सोने के रेट अलग-अलग होते हैं:

शहर का नाम24 कैरेट 22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹16,289₹14,931₹12,766
मुंबई₹16,190₹14,841₹12,143
दिल्ली₹16,205₹14,856₹12,158
कोलकाता₹16,190₹14,841₹12,143
बेंगलुरु₹16,190₹14,841₹12,143
हैदराबाद₹16,190₹14,841₹12,143
केरल₹16,190₹14,841₹12,143

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की कीमतों में क्यों आई सुस्ती?

सोने के उलट आज चांदी के बाजार में थोड़ी नरमी देखी जा रही है. आज चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है. कल जो चांदी 2,85,000 रुपये पर थी, वह आज 2,84,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. जानकारों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव की वजह से चांदी की कीमतों में यह स्थिरता बनी हुई है.

आज चांदी का भाव (26 फरवरी 2026)

चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है:

मात्राआज का भाव (26 Feb)कल का भाव (25 Feb)बदलाव
1 ग्राम₹284.90₹285– ₹0.10
10 ग्राम₹2,849₹2,850– ₹1
100 ग्राम₹28,490₹28,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,84,900₹2,85,000– ₹100

शहरों के अनुसार चांदी का भाव

चांदी के रेट्स में साउथ इंडिया के शहरों में अक्सर फर्क देखने को मिलता है:

शहर का नाम10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
चेन्नई₹2,951₹29,510₹2,95,100
हैदराबाद₹2,951₹29,510₹2,95,100
केरल₹2,951₹29,510₹2,95,100
मुंबई₹2,849₹28,490₹2,84,900
दिल्ली₹2,849₹28,490₹2,84,900
कोलकाता₹2,849₹28,490₹2,84,900
बेंगलुरु₹2,849₹28,490₹2,84,900

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत और अमेरिका के जॉब डेटा का असर आने वाले दिनों में गोल्ड-सिल्वर रेट्स पर पड़ेगा. अगर वैश्विक हालात ऐसे ही तनावपूर्ण रहे, तो इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें 5,200 डॉलर के पार जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: तेल की कीमतों में फेरबदल, जानें 26 फरवरी को कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola