Aadhar Card News: आधार कार्ड ऑनर को मोदी सरकार दे रही 4 लाख 78 हजार रुपये, जानें वायरल मैसेज का सच

Updated:
विज्ञापन
Aadhar Card News: आधार कार्ड ऑनर को मोदी सरकार दे रही 4 लाख 78 हजार रुपये, जानें वायरल मैसेज का सच

सोशल मीडिया में आधार कार्ड ऑनर को लेकर जो खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, उसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी आधार कार्ड ऑनर को 47 लाख 78 हजार रुपये दे रही है.

विज्ञापन

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर एक खबर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी आधार कार्ड ऑनर को 4 लाख 78 हजार रुपये दे रही है. हम यहां आपको इस खबर की सच्चाई बताने वाले हैं.

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा दावा

सोशल मीडिया में आधार कार्ड ऑनर को लेकर जो खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, उसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी आधार कार्ड ऑनर को 47 लाख 78 हजार रुपये दे रही है. मैसेज में बताया गया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड से लोन दे रही है. मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है और उसमें साफ-साफ अप्लाई करने के लिए कहा जा रहा है.

Also Read: Fact Check: टोल प्लाजा पर पत्रकारों को मिलेगी छूट? दिखाना होगा आईडी कार्ड, जानें वायरल मैसेज का सच

आधार कार्ड ऑनर को 4 लाख 78 हजार रुपये लोन का क्या है सच

दरअसल आधार कार्ड ऑनर को केंद्र सरकार से 4 लाख 78 हजार रुपये मिलने वाले की खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो, पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इस खबर की पड़ताल की और इसकी सच्चाई के बारे में पता लगाया. जांच के बाद टीम ने पाया कि आधार से लोन के रूप में 4 लाख 78 हजार रुपये मिलने वाली खबर पूरी तरह से झूठ है. पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने मैसेज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया और लिखा, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है.

आधार कार्ड से 4 लाख 78 हजार रुपये मिलने का दावा करने वाले मैसेज को शेयर करने से बचें

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने आधार कार्ड ऑनर को 4 लाख 78 हजार रुपये लोन दिये जाने वाले मैसेज को दूसरों के पास शेयर करने से बचने की सलाह दी है. साथ ही यह भी सुझाव दी गयी है कि कभी भी अपनी निजी जानकारी और बैंक डिटेल दूसरों के पास शेयर नहीं करना चाहिए.

हो सकते हैं ऑनलाइन ठगी के शिकार

सोशल मीडिया में आये दिन ऐसे कई मैसेज और खबरें आती हैं, जिसपर एकबारगी विश्वास कर लेने और उसमें दिये गये सुझाव को फॉलो करने से कई लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो चुके हैं. क्योंकि साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए इस तरह के हथकंडे रोजाना अपनाते हैं. इसलिए लोगों को हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola