ePaper

Aadhaar Card Update : मोबाइल से मिनटों में कर सकते हैं अपने UIDAI को अपडेट, यहां जानिए आसान तरीका

Updated at : 16 Jan 2021 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Update : मोबाइल से मिनटों में कर सकते हैं अपने UIDAI को अपडेट, यहां जानिए आसान तरीका

Aadhaar Card Update On Mobile phone : आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दें. अब आप आसानी से अपने मोबाइल पर ही आधार कार्ड से जुड़ा अपडेट कर सकते हैं. यूआईडीएआई ने इसकी व्यवस्था की है. इसके लागू होने से आधार कार्ड उपभोक्ता को अब सेंटर पर नहीं जाना होगा. अपडेट की प्रक्रिया यहां जानिए.

विज्ञापन

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दें. अब आप आसानी से अपने मोबाइल पर ही आधार कार्ड से जुड़ा अपडेट कर सकते हैं. यूआईडीएआई (UIDAI) ने इसकी व्यवस्था की है. इसके लागू होने से आधार कार्ड उपभोक्ता को अब सेंटर पर नहीं जाना होगा. अपडेट की प्रक्रिया यहां जानिए.

आधार कार्ड (Aadhaar Card) उपभोक्ता को अपने स्मार्टफोन से कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट पर प्रोसीड टू अपटेड पर क्लिक करना होगा. इसके बाद यूजर्स आसानी से आधार अपडेट के लिए जरूरी जानकारी भर सकते हैं. जानकारी भरने के बाद एक कैप्चा भरना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भरना होगा.

इन चीजों का करा सकते हैं अपडेट– मोबाइल फोन से यूजर्स नाम, जन्मतिथि और भाषा को ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं. इसके अलावा, अन्य सभी अपडेट को कराने के लिए केंद्र पर जाना ही होगा. मोबाइल पर से बायोमेट्रिक अपडेट का कारण नहीं होगा.

सिक्योरिटी का नहीं रहेगा टेंशन- मोबाइल से आधार अपडेट कराने पर सिक्योरिटी का टेंशन नहीं रहेगा. वहीं समय की भी बचत होगी. यूजर्स को आधार कार्ड केंद्र पर जाने का झंझट से भी बचा जा सकता है. हालांकि इसमें छोटे मोटे अपडेट ही किया जा सकता है. बायोमैट्रिक अपडेट के लिए सेंटर पर जाना होगा.

Also Read: ‘Lipi Singh पढ़कर IPS बनी है, आपकी तरह गवार नहीं’- तेजस्वी यादव के खिलाफ JDU ने खोला मोर्चा

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola