ePaper

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं नाम,पता या मोबाइल नंबर, जानें सबसे आसान तरीका

Updated at : 28 Jul 2022 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं नाम,पता या मोबाइल नंबर, जानें सबसे आसान तरीका

Aadhar Card Update: अगर आपके आधार कार्ड में भी नाम, पता या फिर मोबाइल नंबर में कुछ गलती हो गई है और आप इसे बदलना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, इन सिंपल स्टेप से आप मिनटों में इसे बदल सकते हैं. जानिये स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस...

विज्ञापन

Aadhaar Card Update: आज की तारीख में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. आप कहीं भी घूमने जाए, या फिर पढ़ाई करने हर जगह आपके पहचान पत्र के रुप में आधार कार्ड रहता ही है. आधार कार्ड कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए नितांत आवश्यक है. खास कर वित्तीय काम जैसे बैंक में अकाउंट खोलना आदि के लिए आधार कार्ड और भी जरूर हो जाता है. ऐसे में अगर आपके कार्ड में सही नाम, या फिर पता या मोबाइल नबंर सही नहीं लिखा हो, तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको बेवजह यहां-वहां दौड़ने से बचाते हुए कुछ सिंपल स्टेप में घर बैठे इसे बदलने का तरीका बताएंगे.

बिना बाहर जाएं, घर बैठे बदले नाम

ये उन महिलाओं के लिए भी है, जो शादी के बाद अपना नाम और पता बदलवाना चाहती है. लोग कम जानकारी की वजह से कड़ी धूप में प्रज्ञा केंद्र दोड़ते है. यहां जाकर भी कई बार उनका नाम नहीं बदल पाता है. ऐसे में अब आप बिना बाहर जाए, घर बैठे ही मोबाइल से आधार कार्ड में अपना नाम, पता अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे.

Also Read: EPFO Nominee: घर बैठे मिनटों में ऐसे भरें PF खाते में नॉमिनी की जानकारी, जानिए स्टेप बाइ स्टेप प्रॉसेस
आधार में ऐसे बदलें नाम, पता या फोन नंबर

How to Update/Change Name Address Phone Number in Aadhaar Online

  • आधार कार्ड में नाम, पता या फिर मोबाईल नंबर बदलने के लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ पर विजिट करें.

  • अब आपको मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करना होगा.

  • इसके बाद आपसे जो भी डीटेल्स मांगे जा रहे हैं, उसे क्रमानुसार भरते जाएं

  • पूरा डीटेल भरने के बाद Send OTP के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें.

  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा.

  • इस OTP को दायीं ओर दिये गये बॉक्स में भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करें

  • अब आपको अगले पेज पर जाना है. यहां आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का ऑप्शन दिखेगा. यहां अपडेट आधार (Update Aadhaar) पर क्लिक करना है.

  • इसके बाद आपको नाम, आधार नंबर, रेजिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, जैसे ऑप्‍शन दिखेंगे.

  • यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है. ‘What Do You Want To Update’ सेक्शन में जाकर आपको जो बदलाव करने हैं, उस ऑप्प्शन को सेलेक्ट कर लें.

  • अगले पेज पर आपको मोबाइल नंबर और Captcha लिखना होगा

  • यहां आपसे जो भी जानकारी मांगी जा रही है, उसे डाले.

  • अब Send OTP पर क्लिक कर दें.

  • आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, उसे दर्ज करें और वेरिफाई कर लें.

  • अब आपको सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करना है.

  • सारे डीटेल्स अच्छे से एक बार फिर से चेक कर लें.

  • सबकुछ अगर ठीक है, तो अब सबमिट बटन दबा दें.

  • अब आप अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन पर आ जाते हैं.

  • यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक कर आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक कर लें.

  • तय समय पर आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर जाएं, जहां मौजूद प्रतिनिधि आपके डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कर जरूरी अपडेट कर देगा.

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola