ईद का तोहफा: 786 रुपये में एयरसेल दे रहा है 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Updated:
विज्ञापन
ईद का तोहफा: 786 रुपये में एयरसेल दे रहा है 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नयी दिल्ली : एयरसेल ने एक नया ऑफर लॉन्च किया है जिसे ईद के तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है. कंपनी के मुताबिक यह रमजान के मौके पर लॉन्च किया गया है इसलिए इस प्लान की कीमत 786 रुपये रखी गयी है. इस प्लान के तहत हर दिन डेटा और फ्री कॉलिंग की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एयरसेल ने एक नया ऑफर लॉन्च किया है जिसे ईद के तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है. कंपनी के मुताबिक यह रमजान के मौके पर लॉन्च किया गया है इसलिए इस प्लान की कीमत 786 रुपये रखी गयी है. इस प्लान के तहत हर दिन डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करायी जाएगी.

OMG : एयरटेल मुफ्त दे रहा 1000 जीबी डाटा, जानें क्या है प्लान

कंपनी का कहना है कि यह प्लान छात्रों और प्रोफेशनल्स को लक्ष्‍य बनाकर बाजार में लाया गया है जो वॉयस और डेटा ज्यादा उपयोग करते हैं. 786 रुपये के रिचार्ज के साथ कस्टमर्स को देश भर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ ही हर दिन 1GB 3G डेटा भी उपलब्ध कराया जाएगा. 786 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों तक है.

इसका अर्थ यह हुआ कि 70 दिनों तक हर दिन 1GB 3G डेटा ग्राहकों को मिलेगा. कुल मिलाकर 786 रुपये के प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ 70GB डेटा दिया जा रहा है. यह ऑफर सिर्फ तामिलनाडु के उपभोक्ताओं के लिए ही है और यह खासकर प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है. इससे पहले एयरसेल असम में भी 786 नाम का पैक लॉन्च कर चुका है. हालांकि वो इस नए प्लान से अलग है.

जियो ने लगाया आरोप, कहा – तिकोना-एयरटेल सौदे से सरकार को होगा 217 करोड़ रुपये का नुकसान

आपको बता दें कि ऐसे ही प्लान रिलायंस जियो सहित दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी ग्राहकों को उपलब्ध करा रहीं हैं. हाल ही मे बीएसएनल ने भी इससे कम में ही हर दिन 1GB डेटा वाला प्लान शुरू किया था. इसके अलावा आईडिया ने भी इसी तरह का ऑफर ग्राहकों को उपलब्ध कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola